एसीसी सीमेंट जामुल के कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे।

शेयर करें

एसीसी सीमेंट जामुल के कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे।

जामुल ॥ एसीसी सीमेंट संयंत्र जामुल में श्रमिकों ने मोर्चा खोल दिया है कर्मचारियों का कहना है कि छः महीनो के लगतार प्रयाश और प्रतीक्षा के बाद भी प्रबंधन का अड़ियल रवैया रहा मजदूरों की मांग पर सहमति तो दूर की बात है प्रबंधन लगातार मजदूरों को प्रताड़ित कर रही है लगातार उनका मजाक उडा रही है प्रशासनिक स्तर पर अपनी शक्ति प्रदर्शन कर लगातार गुमराह कर रही है हताश परेशान मजदूरों ने आज न चाहते हुए भी यह निर्णय लिया

एसीसी सीमेंट जामुल के कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे।

एसीसी सीमेंट संयंत्र जामुल के ठेका श्रमिक पूर्व में भी अपनी मांगों को लेकर मुखर हुऐ थे, 08 व 09 अक्टूबर 2020 को सभी कर्मचारी गेट जाम कर कर दिए थे, तहसीलदार योगेन्द्र वर्मा के हस्तक्षेप के बाद प्रबंधन और कर्मचारियों की बैठक हुई, जिसके बाद भी प्रबंधन एवं पुर्व के युनियन के प्रतिनिधियों के द्वारा गोपनीय तरीके से अनुबंध की बात स्पष्ट हुई, नये एग्रीमेंट में कुछ कर्मचारियों को छोड़ कर बड़े पैमाने पर श्रमिको का अहित होने की बात सामने आई तो श्रमिक और उग्र हो गए, जिसके बाद 21 दिसम्बर 2020 को श्रमिक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी कर लिए, दबाव इतना की रातों रात सहायक श्रमायुक्त केन्द्रीय रायपुर का त्रिपक्षीय वार्ता का प्रस्ताव आया जिस पर कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल प्रबंधन और सहायक श्रमायुक्त केन्द्रीय रायपुर अखिलेश राय की पहली बैठक 21 दिसम्बर 2020 को हुई, बात नहीं बनने पर पुनः अलग अलग तिथि में त्रिपक्षीय वार्ता की बैठकें हुई, 18 मार्च 2021को पुनः बैठक हुआ पर कोई निर्णय नहीं आने पर युनियन के नये पदाधिकारी शर्ट उतार कर आन्दोलन पर डट गए हैं, और संयंत्र गेट के सामने सैकड़ों कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल हेतु मोर्चा खोल दिए हैं।

Related Posts

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग : राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 की समय-सारिणी घोषित
  • May 2, 2026

शेयर करें

शेयर करें06 जून से 09 जून तक होगा परीक्षा का आयोजन रायपुर // छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा की समय-सारिणी घोषित कर दी…

और पढ़ें
श्रमिक दिवस पर सेवा सदन में सामूहिक भोजन एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित
  • May 1, 2026

शेयर करें

शेयर करेंदुर्ग // अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव के मुख्य आतिथ्य में दुर्ग के सेवा सदन में आज श्रमिक साथियों के साथ सादगीपूर्ण…

और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *