पल्स पोलियो एवं कोरोना योद्धाओं का महापौर नीरज पाल ने किया सम्मान

शेयर करें

भिलाई नगर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जेसी मेश्राम के आदेशानुसार राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सेक्टर 5 स्थित डोमशेड में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिलाई निगम के महापौर नीरज पाल ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, वैक्सीनेशन तथा कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह कार्यक्रम में महापौर नीरज पाल ने उद्बोधन में कहा की काफी समय से कोरोना महामारी के समय से योद्धा के रूप में टीकाकर्मी अपना शत प्रतिशत सहयोग दे रहे हैं। जनप्रतिनिधि के तौर पर स्वयं अनुभव कर यह महसूस किया है कि सभी ने पूरी तन्मयता से कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर पल्स पोलियों अभियान 2022 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ए.एन.एम. उमा ठाकुर व दो मितानिन पुष्पा व मंटो को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला प्रबंधक तुषार वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में समस्त सुपरवाइजर, पुरुष स्वा. कार्यकर्ता, महिला स्वा. कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। खण्ड चिकित्सा अधिकारी, डॉ. पियाम सिंह ने बताया कि ऐसे आयोजन से स्वास्थ्य कर्मचारियों का समाज मे सम्मान व अपने कार्य के प्रति मनोबल बढ़ता है।

  • Related Posts

    शाही दशहरा-नवरात्रि समारोह को मिली राजकीय गरिमा, राज्यपाल रमेन डेका होंगे शामिल
    • October 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भिलाई के शाही दशहरा मैदान, सिविक सेंटर में आयोजित होने जा रहे भव्य शाही दशहरा एवं नवरात्रि समारोह को इस वर्ष विशेष गरिमा मिलने जा रही है।…

    और पढ़ें
    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply