महापौर नीरज पाल पहुंचे बीएसएफ कैंप, कैंप के जवानों के साथ मनाई होली, मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर जनता की खुशहाली के लिए लिया आशीर्वाद

शेयर करें

भिलाई l महापौर नीरज पाल की होली अनोखी रही। उन्होंने होली के दिन बीएसएफ कैंप पहुंचकर जवानों के साथ होली खेली। वहीं मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री से जनता की खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया। जहां एक और होली बड़े हर्ष उल्लास और उत्साह के साथ शहर के सभी जगह पर मनाया जा रहा था इधर महापौर नीरज पाल बीएसएफ कैंप पहुंचकर जवानों के साथ मिलकर होली में सभी से मिले और होली पर्व मनाया। उन्होंने कहा कि विभिन्न परिस्थितियों के बावजूद देश के जवान हर मोर्चे पर डटे हुए रहते हैं और दुश्मनों से सुरक्षा करते हैं। होली के दिन बीएसएफ जवानों के साथ ही उन्होंने उनके परिवार जन को भी होली की बधाइयां दी। मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर महापौर नीरज पाल ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को होली पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए शहर की सुख और खुशहाली की कामना के लिए उनसे आशीर्वाद लिया। इस दौरान महापौर के साथ उनके निज सचिव वसीम खान भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    शाही दशहरा-नवरात्रि समारोह को मिली राजकीय गरिमा, राज्यपाल रमेन डेका होंगे शामिल
    • October 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भिलाई के शाही दशहरा मैदान, सिविक सेंटर में आयोजित होने जा रहे भव्य शाही दशहरा एवं नवरात्रि समारोह को इस वर्ष विशेष गरिमा मिलने जा रही है।…

    और पढ़ें
    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply