तितुरघाट में हुआ सरपंच टॉफी का समापन

शेयर करें

  • वार्ड क्रमांक 9 रहे प्रथम विजेता टीम

  • धमधा। स्थानीय धमधा नगर के समीप तितुरघाट में वार्ड स्तरीय टेनिस बॉल सरपंच ट्रॉफी का आयोजन 14 फरवरी से किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार 3333 रुपए गांव के सरपंच लक्ष्मण सोनकर एवं कप ललित निषाद, रामानंद निषाद द्वितीय पुरस्कार 2222 रुपए कोमल निषाद एवं कप झाडू राम निषाद तृतीय पुरस्कार 1111 रुपए दीपक राजपूत एवं कप अनिल माली द्वारा दिया गया वहीं मैन ऑफ द सीरीज लोकेश गुरुजी के द्वारा विभिन्न पुरस्कार रखे गए जिसके अध्यक्ष लिमेश सोनकर उपाध्यक्ष राहुल सोनकर सचिव सुकदेव सोनकर रहे जिसका फाइनल मैच 16 फरवरी को रखा गया वार्ड क्रमांक 8 व वार्ड क्रमांक 9 के बीच यह फाइनल मैच खेला गया जिसमें वार्ड क्रमांक 8 की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया 10 ओवर के मैच में वार्ड क्रमांक 8 की टीम ने 10 विकेट के नुकसान में सिर्फ 56 रन बनाएं फिर वार्ड क्रमांक 9 ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए 4 विकेट के नुकसान में 56 रन का पीछा करते हुए आसानी से जीत हासिल किया इस प्रकार प्रथम पुरस्कार के विजेता वार्ड क्रमांक 9 रहे द्वितीय पुरस्कार वार्ड क्रमांक 8 वही तृतीय पुरस्कार वार्ड क्रमांक 6 को मिला इस फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज वार्ड क्रमांक 9 के कप्तान अनिल सोनकर रहे। फाइनल मैच के पुरस्कार वितरण में गांव के जनप्रतिनिधि सरपंच लक्ष्मण सोनकर,दीनबंधु सोनकर व अन्य गांव के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
  • Related Posts

    फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का सामना संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से, कड़े मुकाबले में बैलाडीला बुल्स को 3-1 से हराया
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का मुकाबला संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से होगा। आज खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में प्रदीप मोर की टीम ने चिंगलेनसाना सिंह…

    और पढ़ें
    पशु तस्करी करते हुए मवेशियों को भरकर कत्लखाने ले जाया जा रहे धमधा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया
    • June 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंधमधा // रविवार को धमधा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग का महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन महाराष्ट्र पासिंग में अवैध रूप से गौवंशीय…

    और पढ़ें

    Leave a Reply