जामुल। नगर पालिका परिषद जामुल में जिला कलेक्टर का आगमन हुआ । जिसमें कलेक्टर महोदय का स्वागत जामुल नगर के प्रथम नागरिक ईश्वर सिंह ठाकुर द्वारा श्री फल और साल से सम्मान किया गया । पालिका अध्यक्ष ठाकुर ने सफाई, पेयजल और सड़क विषय के बारे में विस्तृत जानकारी दिया और कर्मचारी बढ़ाने की मांग पर जिलाधीश महोदय ने कर्मचारी बढ़ाने की स्वीकृति देने का आश्वासन दिया। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष ईश्वर सिंह के साथ कलेक्टर ने नगर का भ्रमण किया जिसमें नंदनी रोड सड़क निर्माण और शराब भट्टी को तत्काल हटाने का आश्वासन दिया । इस दौरे कार्यक्रम में ईश्वर सिंह ठाकुर, चुम्मन वर्मा, तिलेश्वर देवनगन, संजय शर्मा, लवली सिंह के अलावा सी एम ओ राजेन्द्र नायक, दिनेश नायक, अमरेश लोहिया और छाया साहु के अलावा कर्मचारी उपस्थित रहे ।







