जल की बर्बादी रोकने निगम उठाएगा सख्त कदम, जल विभाग की हुई बैठक, प्रभारी केशव चौबे रहे मौजूद

शेयर करें

भिलाई । नगर निगम के महापौर परिषद के जल कार्य विभाग प्रभारी केशव चौबे ने बुधवार को अमृत मिशन के अंतर्गत चल रहे पाइप लाइन कार्य और पानी सप्लाई व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों को पानी की बर्बादी को रोकने के जन जागरण अभियान चलाकर सार्वजनिक नलों में टोंटी लगाने और बंद पड़े हैंडपंप का मरम्मत कराने प्लान तैयार कर अमल करने कहा। क्षतिग्रस्त पाइप लाइन के लीकेज को सुधारने भी बैठक में चर्चा हुई। जल कार्य प्रभारी चौबे ने कहा कि गर्मी में पानी की खपत बढ़ जाती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सभी जोन इसकी तैयारी अभी से कर ले। साथ ही यह सुनिश्चत कर लें कि अपने जोन क्षेत्र के किस वार्ड के कौन-कौन से एरिया में जल संकट की स्थिति बन रही है, और क्यों बन रही है। यदि  अमृत मिशन के अंतर्गत पाइप लाइन बिछाई गई है ताे पानी, प्रेशर के साथ अंतिम छोर तक पहुंच रहा है या नहीं, इसका भी निरीक्षण करने बैठक में चर्चा हुई।

हैंडपंप के संधारण पर जोर

जल कार्य प्रभारी ने जल कार्य विभाग के कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा को बंद पड़ेे हैंडपंप का जल्द से जल्द मरम्मत करवाने इस पर कार्य करने कहा है। मरम्मत के लिए जरूरी समान स्टोर में है या नहीं। उसकी जानकारी और मांग प्रस्ताव बनाकर देने पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि पाइप लाइन बिछाने या नल कनेक्शन के दौरान यदि कोई कार्य को बाधित करने का प्रयास करता है, तो उसके नाम और पता सहित सूची बनाई जाए। अपने उच्च अधिकारी को अवगत कराएं। ताकि उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किया जा सके। बैठक में पार्षद सलमान तथा जल कार्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    शाही दशहरा-नवरात्रि समारोह को मिली राजकीय गरिमा, राज्यपाल रमेन डेका होंगे शामिल
    • October 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भिलाई के शाही दशहरा मैदान, सिविक सेंटर में आयोजित होने जा रहे भव्य शाही दशहरा एवं नवरात्रि समारोह को इस वर्ष विशेष गरिमा मिलने जा रही है।…

    और पढ़ें
    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply