जामुल। तरुण सांस्कृतिक परिषद लक्ष्मी पारा जामुल वार्ड क्रमांक 03 में शान से लहराया तिरंगा जिसमें मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद एवं पूर्व अध्यक्ष न. पा. प. रेखराम बंछोर थे । उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा 26 जनवरी के पावन पर्व पर पूरे भारतवर्ष में हर्षोल्लास के साथ तिरंगा फहराया जाता है आज ही के दिन भारत में संविधान एवं नियम लागू किए जिसमें भारत के लोग स्वतंत्र रूप से जीवन यापन कर सके, भारत के आजादी के साथ ही हम सब एकजुटता बनाए रखें एवं जिन्होंने आजादी में अपनी कुर्बानी दिए उनको याद करते हुए भारत माता की जय करते हुए सलामी दिए।
इस अवसर पर तरुण सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष नारायण सिंह मेश्राम प्रभारी दुर्गा दास मानिकपुरी सह प्रभारी ध्रुव कुमार घोष नूतन वर्मा मेघनाथ साहू ओम प्रकाश साहू जगदीश देवांगन प्रशांत बंटी गुप्ता राकेश शर्मा विक्की बंछोर, ऋषभ बंछोर, रवि र्सिंह गर्ग, प्रीमेख गौतम, तीरथ साहू, तोप लाल वर्मा, डॉक्टर बलेस निर्मलकर, छन्नू देवांगन, नारायण वर्मा, बाली यादव, एवं लोकेश तिवारी ने आभार व्यक्त किया।








