जामुल। जामुल पुरानी बस्ती वार्ड 3 के संतोषी चौक में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। गणतंत्र दिवस के 73 वी वर्षगाँठ के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर, दिलेश्वर उमरे ,केदार राम साहू, वार्ड पार्षद संजय देशलहरे, रामप्यारी वर्मा ,दीपक गुप्ता,तिलेश्वर देवांगन, नेतराम साहू संजय शर्मा जितेंद्र साहू जोगेश्वर सोनी नाहरू ,अस्वनी यादव, टिकेंद्र साहू,अजय निर्मलकर ,उपस्थित रहे।
अतिथियो द्वारा भारत माता की पूजा अर्चना कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया ततपश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने नगर वासियो को 73 वी वर्षगाँठ की शुभकामनाएं भी प्रेषित किया तथा वार्ड में हरसम्भव विकास करने का विश्वास दिलाया।
विशेष अतिथि दिलेश्वर उमरे ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि 26 जनवरी 1950 को पूरे 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगा कर बनाया गया संविधान लागू किया गया था और हमारे देश भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया। वेसे तो हमारा देश 15 अगस्त 1947 को अंग्रेज़ों के चंगुल से आज़ाद हो गया था परंतु इस आज़ादी को रूप 26 जनवरी को दिया गया। तब से अब तक हम इस दिवस को आज़ादी के दिन के रूप मे मनाते है आज हमे आज़ादी मिले हुए पूरे 73 साल हो चुके है।

वार्ड पार्षद संजय देशलहरे ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम 73 वी गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। हमारे वार्ड में कई वर्षो से इस संतोषी चौक में ध्वजारोहण किया जा रहा है इसके लिये यहाँ के युवाओं को धन्यवाद देता हूँ। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी यादव ने किया इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों सहित वार्डके गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।








