भिलाई ।नगर निगम भिलाई में सामान्य व पिछड़ा वर्ग के समीकरण से कांग्रेस को मिली जबरदस्त जीत नगर निगम भिलाई में महापौर एवं सभापति का मतदान पूरा हो चुका है। जिसमे कांग्रेस के महापौर के लिए नीरज पाल को महापौर के लिये 44 मत मिले। वही गिरवर साहू को सभापति के लिये 44 वोट मिले। भाजपा ने महापौर के लिए महेश वर्मा को 22 एवं सभापति के लिए श्याम सुंदर राव को 22 मत मिले है।






