पंजाब दौरा: प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक पर गृह मंत्रालय गंभीर, केंद्र सरकार उठा सकती है कड़ा कदम

शेयर करें

नई दिल्ली। किसान आंदोलन भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन अब पंजाब में हालात ठीक नहीं हैं। आज इसका नतीजा पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक से सामने आया है। इस घटना के बाद अब गृह मंत्रालय गंभीर हो गया है। मंत्रालय ने इस पूरे मामले में पंजाब सरकार से जवाब मांगा है। सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में कड़ा कदम उठा सकती है। संभव है कि राज्य के गवर्नर से भी रिपोर्ट मंगाई जाएगी और फिर संविधान के प्रावधान के तहत केंद्र सरकार कदम उठाएगी। दरअसल, हुआ ये कि फिरोजपुर में मोदी की रैली थी और वो वहां सड़क मार्ग से जा रहे थे। इस दौरान हुसैनीवाला में उन्हें भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की समाधि पर श्रद्धांजलि देनी थी। अचानक 30 किलोमीटर पहले एक फ्लाईओवर पर जब मोदी का काफिला पहुंचा, तो वहां कुछ प्रदर्शनकारी सड़क जाम करके बैठे थे। पीएम को वहां 15-20 मिनट इंतजार करना पड़ा और बाद में वो बठिंडा एयरपोर्ट को लौट गए।

गृह मंत्रालय ने इस बारे में बयान जारी किया है और कहा है कि पंजाब सरकार को मोदी के दौरे के बारे में पहले ही जानकारी दी गई थी, लेकिन सुरक्षा के कदम ठीक से नहीं उठाए गए। साथ ही गृह मंत्रालय ने आरोप लगाया है कि सड़क को क्लीयर रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात भी नहीं किया गया। मंत्रालय ने कहा है कि मोदी की सुरक्षा में हुई गड़बड़ी के मामले में दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले में पंजाब सरकार अब मुश्किल में दिख रही है। वैसे पंजाब की हालत काफी दिनों से सही नहीं है। खालिस्तान की मांग यहां लगातार जोर पकड़ रही है और विदेश से गतिविधि चलाने वाला सिख्स फॉर जस्टिस संगठन भी यहां भारत विरोधी गतिविधि कर रहा है। इस संगठन ने किसान आंदोलन के दौरान भी दिल्ली में हिंसा भड़काई थी।

खालिस्तानी आंदोलन के उभार के नतीजे यहां बीते दिनों भी देखने को मिले थे, जब लुधियाना के कोर्ट में ब्लास्ट हुआ था। इस ब्लास्ट के एक आरोपी और सिख्स फॉर जस्टिस के सदस्य को जर्मनी में गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं, पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए पंजाब में हथियार गिराने के भी सैकड़ों मामले हो चुके हैं। ऐसे में केंद्र सरकार अब एक्शन मोड में है और बड़ी कार्रवाई का खाका खींचे जाने की तैयारी है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply