जामुल ।नए साल में प्रवेश कर चुकी है ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है की अधिकांश आबादी को कोरोना से हम कैसे बचाएं इसके लिए कोविड वैक्सीनेटेड का अभियान जिसके अंतर्गत 15 से 18 वर्ष के किशोरों को टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया अभी दुनिया को कोविड ओमीक्रान वेरिएंट की चपेट से बचाने के लिए यह आवश्यक है कि इसको ध्यान में रखते हुए शासन के आदेश पर जिला नगर पालिका जामुल व दुर्ग स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त महाअभियान टीकाकरण शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामुल में आज वैक्सीन का महाअभियान प्रारंभ किया गया जिसके अंतर्गत कोवैक्सीन की पहली डोज 416 बच्चों कोलगाई गईं।
आज वैक्सीन लगाने के लिए बच्चे काफी उत्साहित थे ।और लगाने के बाद उन्हें बेहतर महसूस हो रहा था। बच्चों को वैक्सीन लगाने के बाद आधा घंटे तक ऑब्जरवेशन रूम में रखा जाएगा उसके बाद बच्चों की स्थिति देखने के बाद उन्हें घर जाने की अनुमति होगी। आज टीकाकरण अभियान में दिल्लीवार सुपरवाइजर और टेमन सिंह साहू जामुल स्वास्थ्य संयोजक ,उमा ठाकुर , चेतना गडेवाल, कविता कौशिक संबंधित स्कूलों के प्राचार्य प्रतिमा रीडएवं समस्त शिक्षक गण उपस्थित थे।








