शहरी गौठान में फूलो से तैयार होंगे साबुन और काॅस्मेटिक के आयटम, जिले और प्रदेश के अलावा देशभर से कोई भी घर बैठे कर सकेगा प्रोडक्ट खरीदी

शेयर करें

भिलाई| निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने शहरी गौठान का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निर्देशो के पालन के लिये उन्होंने एक सप्ताह का समय अधिकारियो को दिया है। इस दौरान उन्होंने मवेशियों को गुड़ भी खिलाया। शहरी गौठान में स्व. सहायता समूह की महिलाओ को रोजगार से जोड़ने और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिये अलग-अलग तरह की लाभवर्धक गतिविधियां की जा रही है। अगरबत्ती का कार्य प्रारंभ हो चुका है और बड़े तादात में अगरबत्ती बनाया जा रहा है। इसके विक्रय के लिए भी महिलाओ ने व्यवस्था कर ली है ताकि लाभ प्रारंभ हो जाये। मशरूम उत्पादन का कार्य भी प्रारंभिक तौर पर जारी है, प्रशिक्षण मिलने के बाद इस पर प्रायोगिक प्रक्रिया जारी है। मशरूम उत्पादन कक्ष शीघ्र महिलाओ को मिल जायेगा। पशुओ को हरा चारा देने के लिये नेपियर ग्रास एक अलग भूभाग पर तैयार किया गया है, वर्मी कम्पोष्ट तैयार करने के लिये और रोटेशन बरकरार रखने के लिए लगभग 100 कम्पोष्ट टैंक तैयार किये जा चुके है। मछली पालन की तैयारी भी अंतिम चरण पर है। सब्जी उत्पादन के लिये महिलाओ ने बीज बोना प्रारंभ कर दिया है।

पशुओ की नियमित स्वास्थ्य जांच पशु चिकित्सक कर रहे है। जहां एक ओर पहले यह स्थल कचरा डंपिंग साइट था अब इसकी तस्वीर धीरे-धीरे बदलते जा रही है। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी एवं उपायुक्त सुनील अग्रहरि, कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे, उप अभियंता आलोक पसीने, सहायक परियोजना अधिकारी फणीद्र बोस, रेखा बघेल, सुलोचना धनकर इत्यादि मौजूद रहे।


फूलो से निर्मित होंगे साबुन और काॅस्मेटिक –
अलग-अलग फूलो से विभिन्न तरह के साबुन और कॉस्मेटिक तैयार किये जायेगे और इसकी बिक्री ऑनलाइन भी हो पाएगी। जिले और प्रदेश के अलावा देशभर से कोई भी ऑनलाइन इस प्रोडक्ट को खरीद पायेगा। इसमें खास बात यह है कि मंदिरो एवं अन्य धार्मिक स्थलो पर चढ़ने वाले फूल जो कि कचरो के ढेर के साथ चले जाते थे उनका उपयोग शहरी गौठान में प्रोडक्ट तैयार करने के लिए होगा। काॅस्मेटिक की बात करे तो फेस पैक एवं हेयर पैक भी तैयार किया जायेगा। ऑनलाइन विक्रय के लिए इंडियामार्ट, अमेजाॅन एवं फिलपकार्ट में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की जा रही है। आशा स्व. सहायता समूह की महिलाएं संतोषी बंजारे एवं विनिता वैष्णव इस कार्य में अपनी टीम के साथ काम करेंगी
।
 
संलग्न-फोटो      
जनसम्पर्क अधिकारी

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने का दिया मंत्र
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंवरिष्ठ नेताओं ने एकजुट होकर सभी 70 वार्डों में जीत का लक्ष्य साधने का किया आह्वान भिलाई // भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा आगामी भिलाई नगर निगम चुनाव…

    और पढ़ें
    पार्षद मनीष यादव ने विधायक ललित चंद्राकर से की सौजन्य मुलाकात – ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर दी हार्दिक शुभकामनाएं एवं अनंत बधाई
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरिसाली // दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक ललित चंद्राकर को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने पर रिसाली वार्ड-25 आशीष नगर के पार्षद मनीष…

    और पढ़ें

    Leave a Reply