जामुल। दुर्ग -जिले के भिलाई निगम,रिसाली निगम,जामुल नगरपालिका व भिलाई-चरोदा निगम के 170 वार्डों के लिये हुये नगरिय निकाय चुनाव में सबसे ज्यादा मतदान 73.10 प्रतिशत जामुल में हुआ.।
नगरपालिक निगम भिलाई में 70 वार्डों के लिये हुये मतदान में कुल मतदान का प्रतिशत 62.19 रहा.129390 (62.79%) पुरुष एवं 124113 (61.58%)महिलाओं एवं 7 (58.33%)तृतीय लिंग के मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया.भिलाई में 463 मतदान केंद्र बनाये गए थे.भिलाई में कुल 407624 मतदाता है जिनमें 129390 पुरुष मतदाता एवं 201534 महिला मतदाता एवं 12 तृतीय लिंग के मतदाता है.।
नगरपालिक निगम रिसाली में 40 वार्डों के लिये हुये मतदान में कुल मतदान का प्रतिशत 62.14 रहा.जहां 29811(63.04%)पुरुष एवं 28665(61.23%)महिलाओं एवं 1 (50%)तृतीय लिंग सहित कुल 58477 मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
नगरपालिका परिषद् जामुल में 20 वार्डों के लिये हुये मतदान में कुल मतदान का प्रतिशत 73.10 रहा.जहां 8420(72.31%)पुरुष एवं 8336(73.94%) महिलाओं सहित कुल 16756 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.जामुल में 35 मतदान केंद्र बनाये गए थे.यहाँ मतदाताओं की संख्या 22922 है.जिनमे पुरुष मतदाता 11645 हैं एवं 11273 महिला मतदाता हैं व तृतीय लिंग के मतदाता 4 हैं।
नगरपालिक निगम भिलाई चरोदा में 40 वार्डों के लिये हुये मतदान में कुल मतदान का प्रतिशत 67.61 रहा.जहां 30105(68.61%)पुरुष एवं 29528(66.64%)महिलाओं सहित कुल 59633 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.भिलाई-चरोदा में 112 मतदान केंद्र बनाये गए थे.यहाँ कुल मतदाताओं की संख्या 88205 है.जिनमें 43881 पुरुष व 44311 महिला व 13 अन्य मतदाता है
नगर पंचायत उतई में 5 वार्डों में लिये हुये मतदान में कुल मतदान का प्रतिशत 84.65 रहा.जहां 164 (84.97%) पुरुष एवं 167(84.34%)महिलाओं सहित कुल 331मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.









