कांग्रेस के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी ने 25 बिंदु के आरोप पत्र जारी किए

शेयर करें


भिलाई । नगरीय निकाय चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है चुनावी सरगर्मियां में तेजी आ रही हैं और आरोप-प्रत्यारोप के दौर चालू हो चुके हैं ऐसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज सुपेला गदा चौक मे स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नगर निगम भिलाई प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, विधायक विद्या रतन भसीन भाजपा जिला संगठन प्रभारी एवं पूर्व विधायक संतोष बाफना प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए और कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए नगर निगम चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि प्रदेश में चारों ओर बदहाली का माहौल है नगरी निकाय चुनाव की दृष्टि से अगर देखें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में शहरी क्षेत्र के लिए विकास का बजट ₹300 से बढ़कर ₹4000 तक पहुंच गया था ऐसी स्थिति में कांग्रेस को चुनौती देते हुए वह बताएं कि आज 3 सालों में उन्होंने शहरी विकास बजट को राज्य सरकार की ओर से कितना बढ़ाया, छत्तीसगढ़ को शांति की टापू के रूप में जाना जाता था लेकिन आज कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को अपराध गढ़ बना दिया प्रतिदिन यहां 12 से अधिक बहने बलात्कार के विभीषिका को झेलने के लिए अभिशप्त है अनुसूचित जनजाति वर्ग की नाबालिक बच्चों से दुष्कर्म के मामले में छत्तीसगढ़ देश भर में दूसरे स्थान पर आ गया है।


पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे ने कांग्रेस पार्टी आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ को कांग्रेस ने नशा माफियो के सुपुर्द कर दिया है नशे के सौदागरों के हौसले इतने बुलंद है की गांजा तस्कर के द्वारा माता दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान पत्थलगांव में श्रद्धालुओं के ऊपर गाड़ी चढ़ा कर रोक दिया गया हर तरफ गांजा चरस अफीम अवैध शराब का साम्राज्य स्थापित हो गया है एनसीआरबी के आंकड़ों में किशोरों द्वारा किए जाने अपराध के मामले में छत्तीसगढ़ पहले नंबर पर पहुंच गया है संपत्ति कर की मार कांग्रेस ने जन घोषणा पत्र में संपत्ति कर को आधा करने का वादा किया था कांग्रेस को सत्ता में बैठे हुए 3 साल हो चुके हैं इसलिए कांग्रेस ने इसे काम नहीं किया है संपत्ति कर में ₹1 की भी कटौती ना करना छत्तीसगढ़ की जनता के साथ एक और बड़ा धोखा है
विधायक विद्या रतन भसीन ने कहा कि भूमिहीन के साथ धोखा कांग्रेस ने भूमि इन कब्जा धारी परिवारों को पट्टा देने का वादा किया था हम चुनौती के साथ पूछना चाहते कि आपने कितने परिवारों को पट्टा प्रदान किया है ? घोषणा अनुसार पट्टा तो नहीं दे पाए उल्टे कब्जा धारी गरीब लोगों को 152% की दर से लाखों रुपए का नोटिस पकड़ा दिया अनेक स्थानों पर गरीबों के घर तोड़कर जमीन खाली कराकर सरकारी जमीन को भी बेचने की कोशिश की जा रही है।


जिला भाजपा संगठन प्रभारी पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा कि महिलाओं के हितों पर डायरेक्टर डालने वाली है सरकार जिसने स्व सहायता समूह को कर्जा माफ करने का वादा किया था हम कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहते हैं कि कितनी महिला स्व सहायता समूह का कर्ज माफ कर दिया और तो और इन्होंने महिला स्व सहायता समूह के द्वारा तैयार किया जाने वाला रेडी टू इट भोजन बनाने के कार्य को उनसे छीन कर छत्तीसगढ़ बीज निगम को सौंप दिया है।


इसके अतिरिक्त वरिष्ठ नेताओं के द्वारा कांग्रेस पर कुछ आरोप लगाएं जो इस प्रकार से है घर-घर शराब भूमिहीनों के साथ धोखा बेघर गरीब दुराग्रह की पराकाष्ठा कर्मचारियों से धोखा कर्ज का मकड़जाल इसी तरह अन्य बिंदुओं पर भी कांग्रेस पार्टी पर भाजपा ने आरोप लगाया है
आयोजित प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री मार्कंडेय तिवारी कार्यालय मंत्री मनोज तिवारी जिला मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा आईटी सेल जिला संयोजक संतोष सिंह आई टी सेल दुर्ग संयोजक राजा महोबिया उपस्थित रहे

  • Related Posts

    जामुल क्षेत्र में मादक पदार्थ हीरोइन चिट्ठा तस्करी प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार
    • May 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही ज़ारी इसी तहत थाना जामुल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ढांचा भवन क्षेत्र निवासी रज्जी कौर…

    और पढ़ें
    जामुल पुलिस ने मकान निर्माण सामग्री चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का लोहा कबाड़ी गोदाम से बरामद
    • May 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // ग्राम कुरूद स्थित बाड़ी से मकान निर्माण बलराम साहू ने थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 21 मई की रात्रि उसके बाड़ी में मकान निर्माण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *