भाजपा के युवा नेतृत्व द्वारा नुक्कड़ सभाओं में घेरे गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शेयर करें

अपने शहर भिलाई 3- चरोदा के विकास में रोड़ा अटकाते है भूपेश बघेल

भाजपा के युवा नेतृत्व संजू नारायण सिंह,अनुराग अग्रवाल,डॉ. सुनील साहू,सचिन मेघानी,सुमित शर्मा,मंजुल मयंक श्रीवास्तव,अजय सोनी ने नुक्कड़ सभाओं में घेरा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को।

भिलाई 3-चरोदा ।। मुख्यमंत्री भूपेश के नेतृत्व वाली राज्य की कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के साथ छल किया है। सत्ता में आने के लिए उन्होंने जितने वादे किए थे एक भी वादा पूरा नहीं किया है। बल्कि युवा, बुजुर्ग,महिलाएं सब को ठगने का काम भूपेश सरकार ने किया है। प्रदेश में विकास के बड़े बड़े काम तो दूर की बात है अपने खुद के शहर भिलाई 3 चरोदा में विकास के लिए एक ईंट भी मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने नही रखी। बल्कि विकास कार्यों में रोड़े अटकाने का काम किया है। यह बात छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के युवा नेतृत्व संजू नारायण सिंह,अनुराग अग्रवाल,डॉ. सुनील साहू,सचिन मेघानी,सुमित शर्मा ने भिलाई 3 चरोदा नगर निगम चुनाव के दौरान विभिन्न वार्डों में आयोजित नुक्कड़ सभाओं के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कही।
युवा नेताओं ने जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की जनता से रूबरू होते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में विकास की जो भी काम दिख रहे हैं जो भी अच्छी योजनाएं संचालित हो रही है सभी भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा प्रारंभ की गई है। झूठे वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस ने जनता को असहाय छोड़ दिया है। कांग्रेस को प्रचंड मतो से विजय दिलाने वाली जनता का भी उनसे अब मोहभंग हो गया। ऐसे में पार्षद पद के लिए वार्डों का यह चुनाव कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने की दिशा में जनता का पहला प्रयास होगा।
भ्रष्टाचार में गले तक डूबी हुई छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में बिना पैसे लिए दिए विकास के कोई भी काम आगे नहीं बढ़ सकता। यही वजह है कि भिलाई 3 चरोदा क्षेत्र में जो विकास के काम भारतीय जनता पार्टी सरकार के दौरान हुए है वही दिखाई देते हैं।
उन्होंने कहा कि अब छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता कांग्रेस के चाल,चरित्र और चेहरे को पहचान चुकी है इसलिए ढाई साल बाद भाजपा की सरकार बननी तय है। जनता को चाहिए कि अपने-अपने वार्डों में भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों को प्रचंड प्रचंड जीत दिलाकर कांग्रेस पार्टी को एक संदेश दे कि वे उनके भुलावे में नहीं आने वाले हैं।
(मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी भिलाई चरोदा नगर निगम चुनाव)

  • Related Posts

    आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती पर महिला पत्रकार हुई सम्मानित
    • May 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती एवं विश्व पत्रकार दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को सुपेला हिमालय होटल मे हुआ में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता…

    और पढ़ें
    भिलाई में ‘अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर’ का विधायक रिकेश सेन ने किया शुभारंभ
    • May 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भिलाई नगर में ‘अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस सेंटर का उद्घाटन वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के द्वारा किया गया। उद्घाटन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *