विधायक देवेंद्र यादव ने भाजपाध्यक्ष साय को भेजा पत्र, विकास के मुद्दे पर चर्चा करने किया आमंत्रित

शेयर करें

भिलाई ।। भिलाई नगर विधायक एवं पीसीसी प्रवक्ता देवेंद्र यादव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को पत्र लिख प्रदेश सरकार के तीन साल के कार्यकाल या अपने महापौर कार्यकाल और विधानसभा के 3 साल में हुए विकास के मुद्दे पर चर्चा करने खुले मंच पर आमंत्रित करते हुए पत्र लिख भेजा है। उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा है कि विकास के मुद्दों पर चर्चा करने भाजपा अपने किसी भी नेता या विधायक का चयन कर चर्चा हेतु भेज सकती है।
गौरतलब है कि रविवार को देवेंद्र यादव ने भाजपा नेताओं को जनता के सामने आकर चर्चा करने की चुनौती दी थी, जिसे अब तक किसी भी भाजपा के नेताओं ने स्वीकार नहीं किया है। इसी क्रम में देवेंद्र यादव ने भाजपा अध्यक्ष को पत्र लिख चर्चा के लिए आमंत्रित किया है।
देवेंन्द्र ने कहा कि भाजपा केवल मीडिया और कैमरा के सामने बात करती है वह जमीन से डरती है। भाजपा के नेताओं ने केवल एक चीज सीखा है वह है जनता को बरगलाना और अफवाह फैलाना। लेकिन, अब छत्तीसगढ़ समेत भिलाई की जनता इनके झांसे को समझ चुकी है। इन्हें दूर से सवाल पूछने की जगह सार्वजनिक मंच पर आना चाहिए मैं इनके सभी सवालों का जवाब देने तैयार हूँ। इनके 15 साल पूरे प्रदेश ने देखा है और भूपेश बघेल जी के काम के सामने ये कहीं नहीं टिकते। भाजपा के नेतान में हिम्मत है तो जनता के सामने आए और विकास के मुद्दे पर हमसे चर्चा करें

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने का दिया मंत्र
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंवरिष्ठ नेताओं ने एकजुट होकर सभी 70 वार्डों में जीत का लक्ष्य साधने का किया आह्वान भिलाई // भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा आगामी भिलाई नगर निगम चुनाव…

    और पढ़ें
    पार्षद मनीष यादव ने विधायक ललित चंद्राकर से की सौजन्य मुलाकात – ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर दी हार्दिक शुभकामनाएं एवं अनंत बधाई
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरिसाली // दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक ललित चंद्राकर को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने पर रिसाली वार्ड-25 आशीष नगर के पार्षद मनीष…

    और पढ़ें

    Leave a Reply