जर्मनी-डेनमार्क की यात्रा पर अमेरिका ने लगाई रोक

शेयर करें

अमेरिका के सेंटर्स फार डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने सोमवार को जर्मनी और डेनमार्क की यात्रा को लेकर चेतावनी जारी किया है। यह एडवाइजरी कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर दिया गया है। CDC की ओर से दो यूरोपीय देशों की यात्रा को लेकर ‘Level Four: Very High’ की सलाह दी गई है। फिलहाल CDC ने दुनिया भर में 75 जगहों को लेकर यात्रा प्रतिबंध जारी किया है जिसमें अधिकतर यूरोपीय देश ही हैं। इनमें आस्ट्रिया, ब्रिटेन, बेल्जियम, यूनान, नार्वे, स्विटजरलैंड, रोमानिया, आयरलैंड और चेक रिपब्लिक शामिल हैं।

जर्मनी की चांसलर मर्केल ने भी चेताया

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने अपनी कंजर्वेटिव पार्टी के नेताओं से कहा है कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किए गए उपाय अपर्याप्त हैं और सख्त उपाय करने की जरूरत है। जर्मनी में संक्रमण के मामले काफी बढ़ रहे हैं विशेषकर बुजुर्गों में जिनका कोरोना वैक्सीनेशन पूरा हो चुका है। साथ ही वे बच्चे भी संक्रमित हो रहे हैं जो अभी वैक्सीन के योग्य नहीं हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization,WHO) ने कहा है कि यूरोपीय देशों को कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए सतर्क होने की जरूरत है। बता दें कि 11 मार्च 2020 को WHO ने इस कोरोना संक्रमण के हालात को देखते हुए इसे महामारी घोषित कर दिया था।

2019 के अंत में महामारी की हुई थी शुरुआत

2019 के अंत में चीन से निकले कोरोना वायरस से अब तक पूरी दुनिया में 257,520,965 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5,150,520 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। हालांकि इससे बचाव के लिए दुनिया भर में टीकाकरण जारी है और अब तक कुल 7,392,037,014 को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। महामारी की शुरुआत से अब तक सबसे खराब हालत अमेरिका का है जहां अब तक कुल 47,730,591 कोरोना के चपेट में आ चुके हैं और 771,118 की मौत हो चुकी है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply