मुख्यमंत्री द्वारा दिए सौगात के लिए आभार रैलीमोटर साइकिल चलाकर गृहमंत्री रिसाली निगम के वार्डों तक पहुचेंगे

शेयर करें

– विकास में 15 वर्ष की बराबरी किया रिसाली ने

रिसाली / नवगठित रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र का भ्रमण मंगलवार 23 नवम्बर को दुर्ग ग्रामीण विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। वे इस बार कार में नहीं, बल्कि स्वयं बाइक चलाकर कार्यकर्ताओं के साथ निगम क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों तक पहुचेंगे। उनकी रैली जोरातराई से सुबह 10 बजे आरंभ होगी। इस दौरान वे निगम क्षेत्र को दिए सौगात के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करेंगे।
उल्लेखनीय है तीन दिन पूर्व ही निगम क्षेत्र के नेवई पुलिस ग्राउंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 17 करोड़ 22 लाख का भूमिपूजन और 30 करोड़ 84 लाख का लोकार्पण किया है। तब मंच से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि उन्होंने रिसाली निगम क्षेत्र के लिए स्लोगन तैयार किया है। हमर रिसाली, नवा रिसाली, गढ़त रिसाली और बढ़त रिसाली। अब वे इसी थीम के साथ सुबह 10 बजे से जोरातराई से निकलेंगे और डुंडेरा, उतई मार्ग होते नेवई भाठा, नेवई, स्टेशन मरोदा, महौरी मरोदा, टंकी मरोदा, रिसाली, रिसाली सेक्टर होते दशहरा मैदान रिसाली पहुचेंगे। यहां पर वे भ्रमण के दौरान देखे विकास कार्य पर चर्चा करेंगे। गृहमंत्री के बाइक रैली में महिला कांगे्रस, ब्लाक कांगे्रस, युवक कांग्रेस, एन.एस.यू.आई, जिला कांगे्रस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी समेत समाजिक संगठनों के सद्स्य शामिल होंगे।

15 वर्ष की बराबरी 23 माह में
रिसाली नगर पालिक निगम का गठन महज दो वर्ष पूर्व हुआ है। इस दौरान निगम क्षेत्र में 80 करोड़ से अधिक के विकास कार्य की नींव रख पूर्ण कराया जा रहा है। लगभग 60 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य पूर्ण हो चुकी है। विकास की तुलना की जाए तो पिछले 15 वर्ष के लगभग है। 18 नवम्बर के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दो करोड़ राशि के अलावा अस्पताल व काॅलेज भवन बनाने की घोषण की है।

आज लेंगे बैठक
गृहमंत्री की बाइक रैली को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू सुबह 10 बजे सेक्टर 9 भिलाई स्थित निवास में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। उन्होंने कांगे्रस के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को उपस्थित रहने कहा है। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि रैली के माध्यम से वे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करेंगे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply