आ गया माइक्रोसॉफ्ट का सबसे सस्ता लैपटॉप

शेयर करें

अगर आप सस्ते लैपटॉप की तलाश में हैं, तो माइक्रोसॉफ्ट का नया लैपटॉप आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस लैपटॉप एसई कंपनी का नया किफायती सरफेस लैपटॉप है जो विशेष रूप से छात्रों के लिए बनाया गया है। यह 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली हाई-रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, इंटेल सेलेरॉन प्रोसेसर और 16 घंटे तक की बैटरी लाइफ जैसी खूबियों से लैस है। यह नए विंडोज 11 एसई पर चलता है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि ये परफॉर्मेंस को बूस्ट करता है, जो अधिक कॉम्प्रीहेंसिव लर्निंग एक्सपीरियंस देने के लिए लो-कॉस्ट डिवाइस पर रिसोर्सेस को ऑप्टिमाइज करता है।

लैपटॉप की कीमत हैरान कर देने वाली है। दरअसल, लैपटॉप $249 (लगभग 18,500 रुपये) की कीमत के साथ आता है। इसमें 1366×768 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 11.6 इंच की हाई रेजोल्यूशन स्क्रीन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। लैपटॉप वीडियो कॉल के लिए 1MP 720p HD कैमरा से लैस है।

डिवाइस दो कॉन्फ़िगरेशन में आता है- Intel Celeron N4020 या N4120 प्रोसेसर। यह 8GB तक DDR4 रैम और 128GB तक eMMC स्टोरेज प्रदान करता है। लैपटॉप सुरक्षा के लिए टीपीएम 2.0 चिप के साथ आता है। माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि यह जीरो-टच डिप्लॉयमेंट के साथ आईटी जटिलता को कम करता है और वन-क्लिक डिवाइस मैनेजमेंट के साथ फर्मवेयर लेवल तक नियंत्रण बनाए रखता है।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री श्री साय
    • March 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल…

    और पढ़ें
    हरित हाइड्रोजन के क्षेत्र में भविष्य की योजनाओं पर अर्धदिवसीय सेमिनार आयोजित
    • February 25, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (सीबीडीए) द्वारा आज छत्तीसगढ़ को ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने तथा ग्लोबल क्लीन एनर्जी के विस्तार के उद्देश्य से अर्धदिवसीय सेमिनार…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *