अभिनेत्री पूनम पांडे अस्पताल में भर्ती

शेयर करें

अभिनेत्री पूनम पांडे अस्पताल में भर्ती हैं। उनके साथ पति सैम बॉम्बे ने मारपीट की है। जिसके बाद पूनम पांडे ने सैम बॉम्बे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल सैम बॉम्बे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है कि जब सैम बॉम्बे ने पत्नी पूनम पांडे के साथ मारपीट की है। पिछले साल भी वह ऐसी घटना को लेकर चर्चा में हैं।

वहीं सैम बॉम्बे की गिरफ्तार और पूनम पांडे के अस्पताल में भर्ती होने के बाद अभिनेत्री का एक महीने पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो पूनम पांडे का करवा चौथ का है। पूनम पांडे फिलहाल सोशल मीडिया पर कम सक्रिय हैं, लेकिन उनके पति सैम बॉम्बे लगातार सोशल मीडिया पर अपनी और पूनम पांडे की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

सैम बॉम्बे ने करवा चौथ के मौके पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पूनम पांडे का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में अभिनेत्री फैंस और अपने पति को खास मैसेज देती नजर आ रही हैं। वीडियो में पूनम पांडे फैंस को करवा चौथ की बधाई देते हुए कहती हैं कि मैं सुबह से भुखी हूं। जैसी कि आप जानते हैं कि मैं बहुत खाने-पीने वाली इंसान हूं। मुझे अपने अपने प्यारे पति के लिए काफी खुशी और मैं चांद का इंतजार कर रही हूं।’

सोशल मीडिया पर पूनम पांडे का यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके करवा चौथ के वीडियो को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पूनम पांडे गंभीर रूप से घायल हैं। उनके सिर, आंख और चेहरे पर गंभीर चोट है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इस पूरे मामले में मुंबई पुलिस ने बताया है कि सैम बॉम्बे के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अभिनेत्री के सिर, आंख और चेहरे पर गंभीर चोट है। यह पहला मौका नहीं जब पूनम पांडे ने सैप बॉम्बे पर मारपीट का आरोप लगाया है। इससे पहले भी वह उनपर मारपीट का आरोप लगा चुका हैं और उन्हें गिरफ्तार करवा चुकी हैं। पूनम पांडे और सैम बॉम्बे ने पिछले साल सितंबर में शादी की थी। शादी के बाद यह कपल गोवा में अपने हनीमून के लिए गया था, जहां सैम बॉम्बे ने पूनम पांडे के साथ मारपीट की थी। शादी के 12 दिन बाद ही अभिनेत्री ने पति के खिलाफ गोवा पुलिस में शिकायत दर्ज की थी।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    राजधानी रायपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार होगी फिल्म सिटी
    • October 29, 2025

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की नवनियुक्त अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) सुश्री मोना सेन ने छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड कार्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर पर्यटन बोर्ड…

    और पढ़ें
    लोक कलाकार आरू साहू और राजेश अवस्थी की शानदार प्रस्तुति, वालीवुड पार्श्व गायिका नीति मोहन के गायन का जमकर लुत्फ लिया दर्शकों ने
    • November 5, 2024

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्योत्सव के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ी गीतों की शानदार प्रस्तुति लोक कलाकारों ने दी। सुश्री आरु साहू और राजेश अवस्थी ने ददरिया गीतों के साथ उपस्थित दर्शकों का…

    और पढ़ें

    Leave a Reply