जामुल । छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री और अहिवारा विधायक गुरु रुद्रकुमार का आज जामुल नगर आगमन हुआ इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जामुल मंडल का एक प्रतिनिधि मंत्री से मुलाकात कर उन्हें जामुल नंदिनी रोड में जो शराब भट्टी खोला गया है उसे तत्काल वहां से हटाया जाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया तथा मंत्री को यहां नंदनी रोड में जो शराब भट्टी खोल दी गई है उससे आम जनता को एवं स्कूल कॉलेज के बच्चों को होने वाले तकलीफों से अवगत कराया गया।
शराब दुकान अति शीघ्र उक्त स्थान से नहीं हटाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुनः उग्र आंदोलन किया जावेगा । भाजपा प्रतिनिधि मंडल और जनप्रतिनिधियों की बातों को मंत्री ने गंभीरता से लेते हुए अतिशीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया ।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी मंडल के अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा के सदस्य कविता विश्वास, भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के दीपक गुप्ता, महिला मोर्चा के जिला मंत्री राजेश्वरी रेड्डी, मंडल के महामंत्री अश्वनी यादव, हरीश वर्मा, जोगेश्वर सोनी, देवदत्त शर्मा, लवली सिंह,अजय निर्मल,हर्ष वशिष्ठ, चुम्मन वर्मा, टीकम निषाद, खहमन ठाकुर, ललिता पटेल, तीरथ साहू, लतेल कौशिक आदि उपस्थित रहे।







