शुगर कंट्रोल करने के साथ ही पाचन भी दुरुस्त रखता है आंवला

शेयर करें

सर्दी में औषधीय गुणों से भरपूर आंवला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। आंवला इम्यूनिटी को इम्प्रूव करता है, साथ ही पाचन भी ठीक रखता है। विटामिन सी का बेस्ट स्रोत आंवला आंखों की सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। रोज़ एक आंवले का सेवन आंखों की रोशनी बढ़ाने में बेहद असरदार है। एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर आंवला बॉडी को डिटॉक्स करता है, साथ ही सर्दी में वायरल इंफेक्शन से भी बचाता है। आयुर्वेद के अनुसार रोज सुबह आंवले का रस शहद के साथ मिलाकर पीने से स्किन में निखार आता है। आंवला बच्चों के लिए बेहद उपयोगी है, इसके सेवन से दिमाग तेज़ होता है। आइए जानते हैं कि इतने उपयोगी आंवला खाने के सेहत को कौन-कौन से फायदे हैं।

आंवला खाने के फायदे

बॉडी को डिटॉक्स करता है आंवला:

एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर आंवला बॉडी को डिटॉक्स करता है, साथ ही इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। सुबह खाली पेट आंवला खाने से बॉडी से अतिरिक्त विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

शुगर कंट्रोल करता है:

शुगर के मरीजों के लिए आंवला बेहद उपयोगी है। डायबिटीज पेशेंट यदि रोजाना आंवला का सेवन करें तो उनकी शुगर काफी हद तक कंट्रोल में रहेगी।

एसिडिटी का इलाज करता है:

जिन लोगों को एसिडिटी की परेशानी है उनके लिए आंवला का सेवन बेहद उपयोगी है। आंवला में मौजूद विटामिन सी एसिडिटी की समस्या का इलाज करता है। इसके लगातार सेवन से अपच जैसी समस्या में भी निजात मिलती है।

एनीमिया का उपचार करता है:

एनीमिया से ग्रसित रोगियों के लिए आंवला का सेवन बेहद उपयोगी है। शोधकर्ताओं के अनुसार आंवला रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करता है। लगातार आंवला का सेवन करने से ब्लड की क्वालिटी बेहतर होती है।

हेयर फॉल से निजात दिलाता है:

विटामिन सी से भरपूर आंवला हेयर फॉल से निजात दिलाता है, साथ ही बालों को मज़बूत और घना भी बनाता है। यह बालों पर टॉनिक की तरह काम करता है, इसके सेवन से रूसी से लेकर बालों के झड़ने तक की समस्या का उपचार होता है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    स्टॉफ नर्स एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पदों के लिए प्रतीक्षा सूची से अभ्यर्थियों का चयन
    • September 25, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जिला दुर्ग अंतर्गत संविदा भर्ती के लिए  विभिन्न 47 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त…

    और पढ़ें
    मलेरिया पर निर्णायक प्रहार जारी, एक भी मृत्यु न हो यही हमारा लक्ष्य : स्वास्थ्य मंत्री
    • July 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य…

    और पढ़ें

    Leave a Reply