अनाथलय पहुंचकर बच्चों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने मनाई दिवाली

शेयर करें

बच्चों को मिठाई, पटाखे, फल बांटकर दिवाली की शुभकामनाएं दिए।

▪️ मासूम बच्चों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग की पहल पर थाना प्रभारियों के द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के साथ भी मनाई गई दिवाली एवं बांटे गए मिठाई फल एवं पटाखे।

दुर्ग / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बीएन मीणा के द्वारा दीप उत्सव के अवसर पर पदमनाभपुर बच्चों के अनाथालय जाकर उनके साथ दिवाली मना कर खुशियां बांटी। दीपावली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मना कर बच्चों को फल, मिठाईयां एवं पटाखे वितरित की। पुलिस से उपहार मिलने पर बच्चों के चेहरे में खिले नजर आए एवं बच्चे भी पुलिसकर्मियों के साथ खुले मिले नजर आए।
जिला दुर्ग के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारियों के द्वारा भी जरूरतमंद एवं गरीब बच्चों के साथ दीपावली का पर्व मनाया गया। जिसमें उनके द्वारा उन गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों एवं परिवार के पास जाकर उनको फल, मिठाईयां एवं पटाखे वितरित किए गए।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात कविलाश टंडन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू श्रीमती मीता पवार, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र यादव, उप पुलिस अधीक्षक क्राइम विश्वास चंद्राकर, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर  राकेश जोशी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी  कौशलेंद्र पटेल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  अभिषेक झा, उप पुलिस अधीक्षक रक्षित निरीक्षक निलेश द्विवेदी सहित थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

     दुर्ग संभाग में खरीफ 2026 हेतु खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता
    • June 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग //खरीफ वर्ष 2026 के लिए दुर्ग संभाग में किसानों को समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में रासायनिक उर्वरक एवं बीज उपलब्ध कराने हेतु कृषि विभाग द्वारा प्रभावी प्रबंधन…

    और पढ़ें
    पं. रविशंकर शुक्ल स्टेडियम परिसर का होगा कायाकल्प, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला क्रीड़ांगन समिति ने दी सहमति
    • June 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित करने के उद्देश्य से जिला क्रीड़ांगन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभाकक्ष में स्कूल…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *