जिला अस्पताल के जीवनदीप समिति के कर्मचारियों के मानदेय मे होगी 5 प्रतिशत की वृद्धि

शेयर करें

दुर्ग / जिला चिकित्सालय दुर्ग के कार्यकारिणी समिति जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जीवनदीप समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिला अस्पताल को अपग्रेड करने एवं आधुनिक सर्व-सुविधायुक्त बनाने की दिशा में कई कार्य योजनाओं पर सहमति दी। बैठक में जिला चिकित्सालय परिसर के रोड़ में ड्रेनेज नाली की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोहें की ग्रील लगाये जाने पर सहमति दिया गया साथ ही रेडियोलॉजी विभाग के सामने सोनोग्राफी,  सिटी स्केन, एक्सरे हेतु आने वाले मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रिक्त जगह पर ड्रोम सेड प्रतिक्षालय बनाने पर निर्णय लिया गया। एमसीएच विंग के तृतीय एवं चतुर्थ मंजिल में एयर कंडिशन लगाये जाने हेतु प्राकलन तैयार करने पर ही समिति दी गई। इस मौके पर अपर कलेक्टर सुनूपुर राशि पन्ना, आयुक्त हरेश मंडावी, सिविलसर्जन डॉ. पी बालकिशोर, आरएमओ डॉ. अखिलेश यादव, जीवनदीप समिति के कार्यकारिणी सदस्य दिलीप ठाकुर एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

बैैठक में जिला चिकित्सालय के ओपीडी एवं पैथोलॉजी विभाग को 24 घण्टे बिजली उपलब्ध कराने के लिए मुख्य पैनल से जोड़ने हेतु स्वीकृति दी गई । साथ ही एमसीएच एवं समस्त वार्ड में 24 घण्टे पानी उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम के मुख्य टंकी तक 4 इंच पाइप जोड़ने का निर्णय लिया गया। अस्पताल में पुराने कंडम समानों को एक निर्धारित स्थान पर रखने पर निर्णय हुआ। साथ ही एमसीएच बिल्डिंग के पार्किंग के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यलय के पीछे रिक्त स्थान पर व्यवस्थित करने पर भी चर्चा हुई। मुख्य द्धार पर काउ केचर की व्यवस्था बनाने पर अहम निर्णय लिया गया। बैठक में जीवनदीप समिति के अंतर्गत कार्यरत बायो मेडिकल इंजीनियरों के मानदेय में 20 प्रतिशत बढ़ाने एवं जीवनदीप समिति के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में 5 प्रतिशत वृद्धि का निर्णय लिया गया।

जीवनदीप समिति की बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देशित किया की अस्पताल में सुविधा में कोई भी कमी नहीं होनी चाहिए। अस्पताल परिसर एवं नाली की नियमित साफ सफाई पर गंभीरता से ध्यान रखने एवं साफ-सफाई में बाधा बन रहें चीजों को हटाने और नियमित सफाई पर विशेष ध्यान रखने कहा। कलेक्टर ने कहा कि एमसीएच केन्द्र में प्रसुता महिला को पोषकयुक्त आहार का वितरण करें । अस्पताल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में ड्यूटी में लगे सुरक्षा कर्मियों को अवांछित व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने कहा। बैठक में सदस्यों ने कहा कि मरीज के परिजनों के अलावा कोई अन्य व्यक्ति अनावश्यक अस्पताल में प्रवेश न करें। इसकी सघनता से जॉच होनी चाहिए। बैठक उपरांत कलेक्टर ने जिला अस्पताल में किये जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply