भाजपा दुर्ग ने गांधी जयंती के अवसर पर सफाई कर्मचारियों का सम्मान कर मनाया सेवा सप्ताह

शेयर करें

सेवा समर्पण सप्ताह 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी चंडी शीतला मंडल द्वारा मंडल कार्यक्रम प्रभारी संतोष तिवारी के दिशानिर्देश में एवं मंडल अध्यक्ष शेखर चन्द्राकर के नेतृत्व में गांधी जयंती के अवसर पर एवं सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के तैलीयचित्र में माल्यार्पण कर सेवा सप्ताह के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
हमारे यशस्वी प्रधान श्री नरेंद्र मोदी जी के प्लास्टिक मुक्त भारत की कल्पना को साकार करने मंडल द्वारा हरनाबांधा मुक्तिधाम के पास खाम तालाब की साफ़ सफ़ाई एवं प्लास्टिक के दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई एवं देश को प्लास्टिक मुक्त करने शपथ लिया गया।


साथ ही हमारे देश के स्वच्छता के असली हीरो जिन्होंने देश को स्वच्छ रखने में योगदान दिया उन सफ़ाई कर्मियों का सम्मान भी किया गया साथ ही योग गुरु राजेंद्र वैष्णव का भी सम्मान किया गया।
सम्मानित सफ़ाई कमीं मेमिन बाई, मुकेश डोंगरे, छाया परिहार, दिनेश साहू, निरा देशमुख, वेदप्रकाश देशमुख,राजकुमारी, वैभव देशमुख, बी.ज्योति, मोजेश, कुलेश्वर प्रसाद,हरिकुंडे, दुलीचंद समुरे ।

उपरोक्त कार्यक्रम में ज़िला महामंत्री ललित चन्द्राकर, ज़िला मंत्री दिनेश देवांगन, प्रदेश मछुआरा प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी कमलेश फेकर, मंडल अध्यक्ष शेखर चन्द्राकर, महामंत्री विजय ताम्रकार, बंटी चौहान, कोषाध्यक्ष गोविंद देवांगन,ज़िला युवा मोर्चा मंत्री एवं पार्षद मनीष साहू,मंत्री विरेंद्र तनना,मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष राजा यादव,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष प्रदीप गजपाल,मनहरण देवांगन, नरेंद्र सोनी,सत्येंद्र सिंग राजपूत, प्रतीक राजपूत के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के प्रति हमारी जिम्मेदारी है : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर पुलिस लाइन में जशपुर पुलिस द्वारा स्थापित हेलमेट बैंक का शुभारंभ किया। सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि रोकने और नागरिकों में…

    और पढ़ें
    सामुदायिक भवन से मध्यमवर्गीय एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर शहर में 1 करोड़ 35 लाख 85 हजार रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का लोकार्पण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply