छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग, रायपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई

शेयर करें

रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग, रायपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, उपाध्यक्ष सुश्री राजकुमारी दीवान, माननीय सदस्य नितिन पोटाई एवं आयोग के सचिव के.एस. ध्रुव के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया

Advertisements
KWBD

वसर अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि महात्मा गांधी सत्य एवं अहिंसा के पुजारी थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन सत्य एवं अहिंसा के रास्तों पर पर चलते हुए अंग्रेजों को भारत देश छोड़ने पर मजबूर किया। भारत ही बल्कि सम्पूर्ण विश्व में बापूजी जी को सत्य एवं अहिंसा के पुजारी के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने अपने जीवन में आदर्शाें के साथ कभी भी समझौता नहीं किया। वर्तमान परिवेश में हमें उनके आदर्शाें को आत्मसात् करने की आवश्यकता है।


अध्यक्ष के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की सादगी एवं कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेकर देश के विकास में सहभागी बनने के लिए आह्वान किया।अध्यक्ष के द्वारा दोनों महापुरूषों की जयंती पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी गयी। इस अवसर पर आयोग के समस्त अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पर्व है। जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी में बुधवार को इस पावन पर्व की यही…

    और पढ़ें
    पशु आहार संयंत्र से मिला रोजगार और नियमित आय
    • August 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) योजना के तहत बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड स्थित ग्राम अकलतरी की जय भारत महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *