राज्य कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की समस्या और सदस्यता अभियान को लेकर बेमेतरा में हुई बैठक

शेयर करें

बेमेतरा । राज्य कर्मचारी संघ का जिला बैठक साहू छात्रावास भवन बेमेतरा में कर्मचारियों की समस्यायों को लेकर चर्चा हुवा एवं जिला बेमेतरा के सभी विकास खण्ड में साजा, बेरला, बेमेतरा एवं नवागढ़ में आजीवन सदस्य एवं सामान्य सदस्य प्रथम श्रेणी से लेकर चतुर्थ श्रेणी अधिकारी कर्मचारियों का एकमात्र कर्मचारी हित और राष्ट्रहित में कार्य करने वाला संगठन है।

प्रदेश महामंत्री अश्वनी चेलक ने बैठक में विस्तार से राज्य कर्मचारी संघ के बारे में विस्तृत जानकारी दिए और संभाग अध्यक्ष बोधी राम निषाद ने सदस्यता अभियान पर जोर देते हुए सभी ब्लॉक में कार्यकारिणी गठन एवं जिला कार्यकारिणी विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि राज्य कर्मचारी संघ पहले भी और आज भी निरन्तर कर्मचारियों के समस्याओं के समाधान के लिये निरन्तर प्रयासरत रहेगा । इसी तारतम्य में बैठक पश्चात महिला बाल विकास में पदस्थ
पर्यवेक्षको के वेतन विसंगति दूर करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री छ. ग. शासन के नाम जिलाधीश महोदय बेमेतरा को ज्ञापन सौपा । जिसमे प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता दीक्षित , प्रदेश अध्यक्ष महिला बाल विकास प्रकोष्ठ सरोज खोरबागड़े , जिला सचिव उषा किरण पांडेय , वीरेंद्र नामदेव , नागेंद्र सिंह , हरिसिंह राणा , मिला बंजारे ,अनुराधा जोगी , लोकेश सत्कार ,रामसिंह राजपूत इत्यादि अनेको संख्या में अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    2047 के विकसित भारत की बागडोर युवाओं के हाथों में- केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में आज की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply