कमिश्नर अपने प्रतिदिन मॉर्निंग विजिट 6:30 बजे हर एक वार्ड में सफाई व्यवस्था का औचक भ्रमण के दौरान नाली में सफाई व्यवस्था ठीक नही होने सुपर वाइजर को फटकार:

शेयर करें

-:

Advertisements
KWBD

कमिश्नर के निर्देश पर बल्ला डेयरी संचालक द्वारा नाली में गोबर फेकने पर 1500 ₹ लगाया गया जुर्माना:

दुर्ग। 26 सितम्बर नगर निगम, दुर्ग क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने निगम कमिश्नर हरेश मंडावी द्वारा किसी भी वार्ड में प्रतिदिन औचक निरीक्षण किया जा रहा है। सुबह 6 : 30 बजे से प्रतिदिन हर एक वार्ड का कमिश्नर द्वारा निरीक्षण करते है इस कड़ी में आज सुबह 6 : 30 बजे गुरुघासीदास वार्ड क्षेत्र 44 में पहुँचे जहां स्थानीय पार्षद प्रकाश जोशी,स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,राजेन्द्र सर्राते,सुरेश भारती, मेनसिंह मंडावी एवं टीम की मौजूदगी में साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पूरे क्षेत्र का पैदल जायजा लिया।

इस दौरान सुपर वाइजर के द्वारा नालियों में ठीक तरीके से साफ सफाई व्यवस्था नही रखने पर फटकार लगाते हुए कहा कि ऐसा काम नही चलेगा,साफ सफाई में लापरवाही कोताई बर्दशत नही की जाएगी। जायजा के मौके पर बल्ला डेयरी संचालक द्वारा नाली में गोबर फेंकते देखा गया कमिश्नर ने सफाई दरोगा सुरेश भारती को 1500 ₹ का जुर्माना लगाने के लिए निर्देशित किया और दोबारा नाली गोबर नही फेकने की समझाइस के चेतवानी भी दी गई। जानकारी के अनुसार वही निगम सफाई कर्मचारी सन्नी सोनी द्वारा पिछले 15 दिनों से अपने कार्य पर अनुपस्थित पाया गया है।

अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा रिकार्ड निकलवाकर कर कार्रवाही करें।पूरे वार्ड का भ्रमण के दौरान साफ सफाई ठीक नही पाए जाने पर लापरवाही पर उन्होंने नाराजगी जताते हुई दोबारा ऐसी गलती नही करने की चेतवानी दी गई।
वार्ड भ्रमण के दौरान निगमायुक्त ने वार्ड के नागरिकों से अपील करते हुए कहा सड़क,नाली और घर के आस पास कचरा न फेके और न ही दूसरों को फेकने दे।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार – जनविश्वास, जनकल्याण और विकास की नई पहचान
    • August 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुशासन तिहार छत्तीसगढ़ शासन की एक संवेदनशील पहल है, जिसका उद्देश्य गाँवों और शहरों के द्वार पर पहुंचकर आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना और…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को किया सम्मानित
    • August 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है और छत्तीसगढ़ इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *