वार्ड दौरे के दौरान खुले मैदान में मिली थी असामाजिक तत्वों की शिकायत विधायक की पहल पर अब 40.50 लाख की लागत से सेक्टर 6 मैदान का होगा सौदर्यीकरण

शेयर करें

सर्व सुविधा युक्त बनेगा खेल मैदान लाइट से होगा रौशन

Advertisements
KWBD

भिलाई। सेक्टर 6 के खाली मैदान का जल्द ही सौदर्यीकरण किया जाएगा। करीब 40.50 लाख की लागत से सौंदर्यकरण किया जाएगा। इसके लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है,अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस खाली मैदान में चैन लिंक फेंसिंग द्वारा मैदान का घेराव का कार्य किया जाएगा। इसके बाद घास युक्त खेल मैदान निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके लिए विशेष घास मैदान में लगाया जाएगा। लाइट व्यवस्था भी की जाएगी।


क्षेत्र वासियों की मांग पर भिलाई नगर विधायक ने पहल की और शासन को प्रस्ताव भेजा था। जिसपर शासन ने स्वीकृति दे दी है। शासन से स्वीकृति मिलते ही भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने निगम के अधिकारियों को जल्द से जल्द टेंडर आदि विभागीय प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिए थे। निर्देश के तहत सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है अब निर्माण कार्य जल्द शुरू करने का निर्देश दिए हैं।


सेक्टर 6 का यह मैदान लंबे समय से खाली पड़ा हुआ है। जहां असामाजिक तत्वों का डेरा लगा रहता है रात में कई असामाजिक तत्व या नशाखोरी जैसे गलत भी करते रहते है। लोगों को इस वजह से काफी परेशानी होती है। खाली मैदान में रात में अंधेरा पसरा रहता है। यहाँ लाइट की कोई सुविधा नहीं है। लोगों की शिकायत पर विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर की इस खाली मैदान को सुंदर और सुविधा युक्त खेल मैदान बनाया जाएगा।


एक गार्डन, ऑक्सीजन जोन की तरह डेवलप किया जाएगा। ताकि लोग यहाँ सुबह शाम सैर करने, योग करने व टहलने के लिए आ सके। बच्चो के खेलने के लिए सुंदर व्यवस्थित गास युक्त खेल मैदान तैयार किया जाएगा। जहाँ रात में पर्याप्त लाइट की सुविधा रहेगी। रंगबिरंगी लाइट यहाँ लगवाई जाएगा। जो लोगों के आकर्षण का केंद्र होगा। यहाँ खाली मैदान को खेल मैदान बनाने विशेष तरह के घास लगाए जाएंगे। जिससे क्षेत्र के नागरिकों के साथ युवाओ और बच्चों के खेल की भी बेहतर सुविधा होगी। सेक्टर 6 का यह मैदान पूरी तरह से तैयार होने के बाद यहाँ का सबसे आकर्षक और जरूरत को पूरा करने वाला मैदान
होगा।


वार्ड दौरा में लोगों ने की थी मांग
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव कुछ माह पूर्व सेक्टर 6 का वार्ड दौरा करने गए थे। तब वे पूरे वार्ड का दौरा कर लोगों से मिले और सब का हालचाल जानने के साथ सब की समस्याओं से भी अवगत हुए थे। तब वार्ड वासियों ने विधायक से मांग की थी वे इस खाली मैदान को बहुत सुंदर भव्य सुविधा युक्त खेल मैदान बनाएं। जनता की मांग पर विधायक श्री यादव ने तत्काल पहल की और स्टिमेन्ट तैयार कराकर निर्माण कार्य के लिए बजट पास कराया।


भिलाई की भलाई के लिए हम और हमारी पूरी टीम लगातार काम कर रही है। पूरे शहर में जनता की मांग अनुरूप लगातार विकास कार्य किए जा रहे है। सेक्टर 6 मैदान को भी बेहतर सुविधा युक्त खेल मैदान बनाया जाएगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
    • August 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25…

    और पढ़ें
    स्व-सहायता समूह से 70 हजार रुपये का ऋण लेकर शुरू की मक्का खेती, घर से ही बिक रही उपज, बढ़ा परिवार की आय का आधार
    • August 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। स्वयं सहायता…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *