कचांदुर के ग्रामीणों ने 300 से अधिक संख्या में एकत्रित होकर चरागाह की भूमि पर कब्रिस्तान नही बनने देने के लिए तहसीलदार को जताई आपत्ति

शेयर करें

भिलाई। भिलाई नगर निगम कार्यालय के बाहर सोमवार को भारी संख्या में सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कचांदुर की चारागाह भूमि को शासन द्वारा कब्रिस्तान के लिए सुरक्षित किये जाने के विरोध में अपनी आपत्ति जताई है।

ग्राम पंचायत के सरपंच व ग्रामीणों ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा हमारे गांव की जमीन को कब्रिस्तान के लिए सुरक्षित किये जाने के विषय में जानकारी मिलते ही ग्राम पंचायत द्वारा ग्राम सभा 13 अगस्त को सर्वसम्मति से ग्रामीणों ने पंचायत में प्रस्ताव पारित कर इसे खारिज कर दिया गया है।

जिला प्रशासन ने समाचार पत्र में इसी जमीन के लिए इसतिहार जारी की थी जिसमे कल सोमवार को कचांदुर के ग्रामवासियों सहित आस पास के 20 से अधिक ग्राम पंचायतों के ग्रमीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने तहसीलदार के समक्ष प्रस्तुत होकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। जिससे सरपंच झमिन साहू गोकुल साहू उपसरपंच लोकेन्द्र बंछोर पंच विशंभर साहू रविन्द्र सिंग तोरण वर्मा आरती वर्मा भोलाराम पटेल दुलारी वर्मा तारा पटेल दीपक यादव विनय बंछोर पुसू यादव प्रेमलाल नायक जितेंद्र यादव भीष्म मधरिया नीलमणी मढ़ारिया निकस साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • September 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर का ऐतिहासिक गोल बाजार आज गणपति बप्पा की भक्ति और उत्सव के उल्लास से सराबोर रहा। मुख्यमंत्री विष्णु देव…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने परिवारजनों के साथ विधि-विधान से की गणपति की स्थापना और पूजा-अर्चना
    • September 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। मुख्यमंत्री श्री…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *