भिलाई निगम के नये आयुक्त प्रकाश सर्वे ने लिया चार्ज नागरिकों से जुड़े मूलभुत समस्याओं के सामधान पर रहेगा विशेष फोकस

शेयर करें

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के नये आयुक्त प्रकाश सर्वे ने शासन के आदेश के परिपालन में आज चार्ज ले लिया है। तत्कालीन आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने आयुक्त प्रकाश सर्वे को आज प्रातः कार्यालयीन समय में कार्यभार सौंपा। भिलाई निगम के आयुक्त प्रकाश सर्वे इससे पूर्व रिसाली निगम एवं रायगढ़ सहित अन्य जगहों पर पदस्थ रहे है। वे अपनी कार्यकुशलता के लिये जाने जाते है। निगम के सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने नवनियुक्त आयुक्त का गुलदस्ते से स्वागत किया, कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने भी आयुक्त का स्वागत किया, इस दौरान आयुक्त सर्वे ने अधिकारी/कर्मचारियों से उनका परिचय प्राप्त किया।

Advertisements
KWBD

आयुक्त ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्य और नागरिको की मुलभूत समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता होगी। लोगों को निगम की ओर से प्रदाय की जाने वाली सेवा पर विशेष फोकस रहेगा। उन्होंने निगम मुख्यालय के सभी विभागों का निरीक्षण किया। कर्मचारियों के द्वारा किये जाने वाले कार्यों की जानकारी ली, इस दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि लोक सेवा गारंटी, आधार कार्ड, सूचना का अधिकार, जन्म मृत्यु जैसे सीधे आमजन से संपर्क होने वाले शाखाओं के सामने इससे संबंधित बोर्ड जिसमें योजना से संबंधित सारी आवश्यक जानकारी प्रदर्शित हो लगवाये ताकि लोगों को जानकारी के अभाव में अनावश्यक भटकना न पड़े।

इस दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता यू.के. धूलेन्द्र, प्रभारी अधीक्षण अभियंता बी.के. देवांगन, उपायुक्त सुनील अग्रहरि एवं नरेन्द्र बंजारे, जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, पूजा पिल्ले, प्रीति सिंह एवं अमिताभ शर्मा, लेखा अधिकारी जितेंद्र ठाकुर, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, भवन अनुज्ञा अधिकारी हिमांशु, देशमुख, कर्मचारी संघ के पदाधिकारी संजय शर्मा, विष्णु चंद्राकर, मोहंती, शरद दुबे एवं रामेश्वर चंद्राकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमुख्यमंत्री ने कहा – किसान परिवार से होने के नाते खेती मेरे लिए केवल आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार रायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का अपनी माटी…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस को भेंट किया लैपटॉप
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मजबूत इरादों के आगे कठिनाइयां भी रास्ता छोड़ देती हैं। जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम गोरिया की शत-प्रतिशत दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस ने अपनी दृष्टिबाधा…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *