सीएम कैंप कार्यालय की पहल से दाराखरिका में सुलझी वर्षों पुरानी बिजली समस्या, ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों को मिली राहत

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश और सीएम कैंप कार्यालय बगिया की सक्रिय पहल से जशपुर जिले के दाराखरिका में वर्षों से लंबित विद्युत समस्या का समाधान हो गया है। माध्यमिक शाला के पास लंबे समय से खंभे लगे होने के बावजूद ट्रांसफार्मर के अभाव में बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पा रही थी, जिससे ग्रामीणों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में लो वोल्टेज और अनियमित बिजली आपूर्ति की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। कई बार विभाग को अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका। अंततः ग्रामीणों ने बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचकर आवेदन के माध्यम से अपनी समस्या रखी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद संबंधित विभाग ने दाराखरिका में ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी। इससे न केवल क्षेत्र में नियमित बिजली उपलब्ध हो सकी, बल्कि ग्रामीणों के दैनिक जीवन और बच्चों की पढ़ाई में भी सुविधा बढ़ी है। ट्रांसफार्मर लगने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से लंबित समस्या का समाधान अब संभव हो पाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और सीएम कैंप कार्यालय बगिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की त्वरित पहल से उनकी बड़ी समस्या दूर हुई है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल ट्राइबल यूथ हॉस्टल के विद्यार्थियों से की मुलाकात
    • June 25, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए ट्राइबल यूथ हॉस्टल, द्वारका…

    और पढ़ें
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा
    • June 25, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा से उनके आवास पर…

    और पढ़ें