UP: मथुरा में अब शराब और मांस नहीं बिकेगा, CM योगी के फैसले का संत समाज ने किया स्वागत

शेयर करें

मथुरा। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लेते हुए धार्मिक नगरी मथुरा में शराब और मांस की बिक्री पर रोक लगाने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से जिन लोगों का कारोबार प्रभावित होगा, उनका पुनर्वास किया जाएगा। योगी ने जन्माष्टमी के मौके पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान में पूजा करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बारे में अफसरों को तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। योगी के इस फैसले को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने अच्छा बताया है। उन्होंने कहा है कि इस तरह का कानून केंद्र सरकार को लाकर सभी राज्यों में लागू कराना चाहिए। महंत ने कहा कि यही फैसला हर तीर्थस्थल के लिए लागू करना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी संत इसका स्वागत करते हैं।

वहीं, सपा के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा कि साढ़े 4 साल में ऐसा फैसला नहीं किया। भदौरिया ने आरोप लगाया कि ऐसे फैसले अगले साल होने जा रहे यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए लिए जा रहे हैं।

इससे पहले सीएम योगी ने कहा कि मथुरा की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महिमा को पुनर्जीवित करने के लिए शराब और मांस के व्यापार में लगे लोग दूध बेचना शुरू कर सकते हैं। उन्होंने द्वापर युग का स्मरण करते हुए कहा कि दुग्ध उत्पादन और दूध की बिक्री के क्षेत्र में लोगों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। योगी ने जन्माष्टमी के मौके पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर बांके बिहारी और राधारानी की पूजा भी की।

योगी ने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि एक हफ्ते पहले मथुरा में भी कुछ बच्चों के डेंगू की चपेट में आने की जानकारी मिली थी। छह-सात बच्चे इसकी चपेट में आकर असमय काल-कवलित हो गए थे। फिरोजाबाद में भी मथुरा के समान ही अनेक बच्चे डेंगू आदि मौसमी बीमारियों से असमय ही काल के हाथों जान दे बैठे हैं। यह अत्यंत दुखद है, लेकिन सावधानी और सतर्कता के साथ हम बचाव के सभी उपाय करें, तो महामारी हमारा बाल भी बांका नहीं कर पाएगी।( news room post)

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply