श्री शिवशंकर सेवा मंच ने धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

शेयर करें

जामुल // नगर पालिका परिषद जामुल में श्री शिवशंकर सेवा मंच के तत्वावधान में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। डीजे में बज रहे हनुमान जी के भजनों के बीच युवक एवं आमजन मगन होकर थिरकते रहे । कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी की पूजा अर्चना पश्चात हनुमान चालीसा पाठ एवं सुंदर कांड पाठ से हुई। भोग भंडारा महाप्रसाद वितरण किया गया साथ ही वार्डो के प्रमुख मंदिरो मे पहुंच कर प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम आयोजक श्री शिवशंकर सेवा मंच द्वारा सभी धार्मिक अनुष्ठान किए गए। मंच के संयोजक युवराज वैष्णव ने बताया कि लगातार हर वर्ष शिवशंकर सेवा मंच के माध्यम से हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है उसी कड़ी मे इस बार आयोजन मे पूजा अर्चना हनुमान चालीसा एवं सुंदर कांड पाठ के बाद भोग भंडारा का आयोजन किया गया। मुख्य रूप से इस बार आयोजन के साथ साथ सभी वार्डों के प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर हनुमान जी की पूजा अर्चना एवं आरती के बाद वार्डवासियों को प्रसाद वितरण किया गया।श्री शिवशंकर सेवा मंच के सदस्यों ने हनुमान भक्ति की प्रबल भावना दिखाते हुए विभिन्न वार्डो मे पहुंच कर पूजा अर्चना से पूरे जामुल नगर को हनुमानमय कर दिया था।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सयोजक युवराज वैष्णव, मीनू ताम्रकार, रामप्यारी वर्मा, सुनीता चेन्नवार, सरोजनी, चंद्राकर, लेखराम साहू, शीतल वर्मा, विनय साहू, अभिषेक शर्मा, धंनजय दुबे, रामावतार साहू, धनेश जंघेल, नरेश यादव, सनत ठाकुर, महेश यादव, शाहिल ठाकुर, दीपक साहू, दीना साहू, शेखर साहू, राजा, हिमांचल, विजय बारले, खिल्लू साहू आदि उपस्थित रहे

  • Related Posts

    वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु छत्तीसगढ़ की तैयारियों की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सराहना
    • April 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी जीरामजी) अधिनियम, 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन…

    और पढ़ें
    विशेष लेख : हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
    • April 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आज के दौर में टिकाऊ खेती की ओर बढ़ना समय की मांग है। रसायनों के बोझ तले दबती मिट्टी को राहत देने के लिए हरी खाद एक…

    और पढ़ें