गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले यातायात पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित

शेयर करें

दुर्ग // गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पं. रविशंकर स्टेडियम, दुर्ग में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू द्वारा यातायात पुलिस दुर्ग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर यातायात पुलिस में पदस्थ एएसआई सुशील पांडे, आरक्षक विजय शर्मा एवं आरक्षक राम साहू को उनके द्वारा कर्तव्य के प्रति निष्ठा, अनुशासन, जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा इन पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा गया कि यातायात पुलिस की भूमिका सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आम नागरिकों को सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। सम्मानित कर्मियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए यातायात नियंत्रण, जनजागरूकता, दुर्घटना रोकथाम एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में निरंतर सराहनीय कार्य किया है।

इस अवसर पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। सम्मानित किए गए यातायात पुलिस कर्मियों के इस उपलब्धि से संपूर्ण पुलिस बल का मनोबल बढ़ा है तथा अन्य कर्मियों को भी अपने कर्तव्यों का निष्ठा एवं ईमानदारी से पालन करने की प्रेरणा प्राप्त हुई है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें