भाजपा जिला कार्यालय भिलाई में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

शेयर करें

भिलाई // भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का पर्व गरिमामय एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय भिलाई में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत भारत माता की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारत माता के चरणों में पुष्प अर्पित कर देश की एकता, अखंडता एवं गौरवशाली परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया।ध्वजारोहण किया गया, जिसके पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारत के संविधान निर्माताओं को स्मरण करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला और भारतीय संविधान देश को लोकतांत्रिक मूल्यों पर चलने की दिशा देता है और प्रत्येक नागरिक को अधिकारों के साथ कर्तव्यों का बोध कराता है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों ने देश की प्रगति, समृद्धि एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन,जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, सुषमा जेठानी, जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह,चिन्ना केशवल्लू ,चंद्रकांता मंडले ,पूनम शुक्ला, गोपाल कृष्ण वर्मा, जिला मंत्री पारस जंगल, मनोज तिवारी, कुबेर शर्मा, रश्मि सिंह, भारती साहू, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, सह कोषाध्यक्ष हेमंत देवांगन, जिला प्रवक्ता विजय सिंह, मदन सेन , कार्यालय मंत्री योगेंद्र सिंह, शोशल मीडिया रवि कश्यप, आई टी सेल बॉबी चौहान, सुभाष शर्मा, जाकिर अंसारी,दीप पटेल, प्रदेश एन जी ओ प्रकोष्ठ संयोजक दिनेश सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ जयसवाल महामंत्री विनय सेन, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य किसान मोर्चा गजानंद बंछोर, पार्षद वीणा चंद्राकर, सुष्मिता दोडके, मुकेश अग्रवाल, सरोज सिंह, गोपाल साहु, पी राजा, संजय जायसवाल, बी पद्मनाभन एवं जिले के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रामगढ़ महोत्सव में रामलीला, कवि सम्मेलन और ‘जटायु मोक्ष’ की प्रस्तुति ने बांधा समां
    • June 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत को समर्पित दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 के प्रथम दिवस में संस्कृति, साहित्य और लोककला का अद्भुत संगम देखने को…

    और पढ़ें
    सोनपैरी कबीर आश्रम में संत कबीर जयंती महोत्सव आयोजित
    • June 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम में कबीर जयंती के अवसर पर आयोजित संत…

    और पढ़ें