Maharashtra: गिरफ्तार किए गए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, CM ठाकरे को थप्पड़ मारने की कही थी बात

शेयर करें

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra)के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर विवादित बयान देने वाले केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को मंगलावर को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। नारायण राणे को चिपलून से गिरफ्तार किया गया है। अब राणे को रत्नागिरी कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले पुलिस ने राणे के खिलाफ अपमानजनक और घृणास्पद बयानों की वजह से आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। बता दें कि केंद्रीय मंत्री राणे ने रायगढ़ जिले में सोमवार को जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कहा था, “यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री (ठाकरे) को यह नहीं पता कि आजादी को कितने साल हो गए हैं। भाषण के दौरान वह पीछे मुड़ कर इस बारे में पूछते नजर आए थे। अगर मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता।”

राणे ने दावा किया कि 15 अगस्त को जनता को संबोधित करते समय ठाकरे यह भूल गए थे कि आजादी को कितने साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाषण के बीच में वह अपने सहयोगियों से पूछ रहे थे कि स्वतंत्रता दिवस को कितने साल हुए हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की ‘थप्पड़’ वाली टिप्पणी को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया। साथ ही, विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पार्टी राणे के साथ मजबूती से खड़ी है और महाविकास अघाड़ी सरकार पर भाजपा नेताओं को निशाना बनाने के लिए पुलिस का ‘दुरुपयोग’ करने का आरोप लगाया।

  • Related Posts

    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें
    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *