झोपड़ी में संचालित शाला के लिए बन गया पक्का भवन 

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी नियद नेल्ला नार योजना अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि जुड़ गई है। बीजापुर जिले के दूरस्थ ग्राम बकनागुलगुड़ा में निर्मित नवीन प्राथमिक शाला भवन का पूजा-अर्चना के साथ भव्य उद्घाटन हो गया। यह क्षण न केवल विद्यालय परिवार, बल्कि संपूर्ण ग्रामवासियों के लिए ऐतिहासिक एवं उल्लासपूर्ण रहा। ग्रामीणों ने नवीन विद्यालय भवन को क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव बताते हुए शासन की इस पहल के प्रति आभार व्यक्त किया।

वर्षों तक झोपड़ी में संचालित यह प्राथमिक विद्यालय अब एक सुसज्जित, सुरक्षित एवं पक्के भवन में संचालित होगा। इससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। बच्चों में शिक्षा के प्रति ललक बढ़ेगी। यह परिवर्तन शासन-प्रशासन द्वारा शिक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दिए जाने का प्रमाण है।

गौरतलब है कि नियद नेल्ला नार योजना के तहत अंदरूनी एवं दूरस्थ अंचलों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना का तीव्र गति से विस्तार किया जा रहा है। जहां एक ओर ग्रामीणों के आवश्यक दस्तावेज सरलता से बनाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वर्षों से वंचित शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, सड़क जैसी आधारभूत सुविधाओं को धरातल पर साकार किया जा रहा है। बकनागुलगुड़ा के प्राथमिक शाला का यह नवनिर्मित भवन शिक्षा और सामाजिक विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। 

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें