महादेव घाट का नजारा कश्मीर के डल झील से कम नहीं: भूपेश बघेल

शेयर करें

मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों का किया उत्साहवर्धन

खारून नदी में पहली बार हुआ नौकायान प्रतियोगिता का आयोजन

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर आज यहां राजधानी रायपुर स्थित महादेव घाट पर खारून नदी में आज पहली बार नौकायान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने महादेव घाट पहुंचकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यहां का सुरम्य माहौल कश्मीर के डच झील से कम नहीं है। सुंदर फूलों से सजी सुसज्जित नौका देखते ही बन रही हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अभिनव प्रतियोगिता के आयोजकों और इसमें भाग लेने वाले नाविकों को अपनी शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में 40 प्रतिभागी शामिल हुए। इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, महापौर नगर निगम रायपुर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, एल्डरमैन, पार्षद गण, कलेक्टर सौरभ कुमार, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभात मलिक सहित नदी के दोनों किनारों में बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में सर्वश्री मोहन धीवर, नीलकमल निषाद, लक्की धीवर, टेकराम धीवर, पुरुषोत्तम धीवर, मोहन धीवर, गौतम धीवर, मंगलू धीवर, नागेश्वर, मोहित धीवर, सूरज, नारायण, भोलाराम, ढालूराम, अजय, माखन धीवर, लोकनाथ, सूरज, सुनील, शेषनारायण, अशोक, पुनाराम, गोविंद, पुरुषोत्तम, रमेश, नरहरी सहित अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया।

  • Related Posts

    गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // ग्राम पंचायतों को केवल योजनाओं के क्रियान्वयन की इकाई नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन, आर्थिक समृद्धि और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था के केंद्र के रूप में विकसित करना होगा।…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – अरुण साव
    • July 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज खेल विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *