मुख्यमंत्री ने 50 दिवंगत निर्माणी श्रमिकों के उत्तराधिकारियों को दिए एक-एक लाख रूपए के चेक

शेयर करें

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके निवास कार्यालय में जनसमूह उमड़ पड़ा। सुबह से ही लोग मुख्यमंत्री निवास पहुंचने लगे थे। प्रदेश के सभी अंचलों से आये लोग के साथ-साथ मुख्यमंत्री के जन्मदिन की बधाई देने निर्माणी श्रमिकों के उत्तराधिकारी परिजन भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के उत्तराधिकारी परिजनों से बड़ी ही आत्मीयता से मुलाकात की। सभी ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर 50 दिवंगत निर्माणी श्रमिकों के उत्तराधिकारियों को एक-एक लाख रूपए की सहायता राशि का चेक, शॉल एवं गिफ्ट पैक भेंट किया। निर्माणी श्रमिकों के उत्तराधिकारियों को एक-एक लाख रूपए की सहायता राशि मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत दी गई।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप श्रम विभाग के अधीन छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल द्वारा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत पंजीकृत श्रमिक की सामान्य एवं दुर्घटना मृत्यु पर एक लाख रूपए तथा स्थाई दिव्यांगता होने पर 50 हजार रूपए दिए जाने का प्रावधान किया गया है। पूर्व में मण्डल द्वारा निर्माणी श्रमिकों की मृत्यु पर विश्वकर्मा योजना के तहत मात्र 30 हजार रूपए दिए जाने का प्रावधान था, जिसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के उपरांत एक जनवरी 2019 से बढ़ाकर एक लाख रूपए कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस योजना के तहत सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय रायपुर में पंजीकृत 50 दिवंगत निर्माण श्रमिकों के उत्तराधिकारियों को एक-एक लाख रूपए के मान से कुल 50 लाख रूपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

  • Related Posts

    मीडिया के सभी माध्यमों का प्रयोग कर जनसंपर्क अधिकारी अपने कार्य को बना सकते हैं प्रभावशाली: आयुक्त डॉ. रवि मित्तल
    • January 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त डॉ. रवि मित्तल ने कहा कि जनसंपर्क अधिकारी एक्सक्लूजिव स्टोरी तैयार करें और इसके व्यापक प्रचार के लिए…

    और पढ़ें
    राज्य के 8 युवाओं और एक संगठन को मिला छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान
    • January 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर //. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य के आठ युवाओं तथा धमतरी जिले के युवा स्टार सेवा समिति खुरतुली को आज…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *