प्रधानमंत्री आवास में गड़बड़ी का मामला

शेयर करें

रायपुर // प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर कोण्डागांव जिले की जनपद पंचायत बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चिचाड़ी के सचिव श्री हीरामन मरकाम तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय जांच की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Advertisements
KWBD

कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त शिकायत के आधार पर गठित जांच दल द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि के दुरुपयोग का मामला पकड़ में आया। जिसके चलते पंचायत सचिव को छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम, 1998 तथा छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1999 के तहत निलंबित कर दिया गया है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन में रायपुर की मोनिका यादव लापता छत्तीसगढ़ सरकार ने नागरिकों की सहायता के लिए बढ़ाए कदम
    • August 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन की आपदा के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने वहां मौजूद प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए तत्परता से…

    और पढ़ें
    नक्सल भय का अंत, अबूझमाड़ में फिर जीवंत हुई ‘घोटुल’ की गौरवशाली परंपरा
    • August 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें​रायपुर // बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के​ अबूझमाड़ क्षेत्र में घोटुल परंपरा आदिवासी संस्कृति, अनुशासन और सामाजिक शिक्षा का एक अनूठा और जीवंत केंद्र है। अब अबूझमाड़ के…

    और पढ़ें