अधिरा शर्मा ने जीता विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2025–26 का द्वितीय पुरस्कार

शेयर करें

दुर्ग // दिल्ली पब्लिक स्कूल, रिसाली में अध्ययनरत कक्षा सातवीं की छात्रा कुमारी अधिरा शर्मा ने रेडिएंट वे स्कूल, रायपुर में आयोजित विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा 2025–26 में कक्षा सातवीं वर्ग के लिए द्वितीय पुरस्कार प्राप्त कर जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया है।

कुमारी अधिरा शर्मा, जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग में पदस्थ सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी) डॉ. शशि भूषण शर्मा एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी डॉ. समिधा शर्मा की पुत्री हैं।

विद्यार्थी विज्ञान मंथन एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा है, जिसका आयोजन पहले जिला स्तर, फिर राज्य स्तर पर किया जाता है। इस परीक्षा में कक्षा 6वीं से 11वीं तक के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। राज्य स्तर पर कुल 18 विद्यार्थियों का चयन हुआ, जिनमें से 12 विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के कैंप के लिए चुना गया है। इस सूची में अधिरा शर्मा का चयन भी शामिल है।

उल्लेखनीय है कि अधिरा ने पिछले वर्ष भी इसी परीक्षा में राज्य स्तर पर पुरस्कार प्राप्त किया था। यह परीक्षा विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने तथा भविष्य के वैज्ञानिकों को तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है, ताकि वे नवाचार के माध्यम से राष्ट्र और समाज के हित में योगदान दे सकें।

कुमारी अधिरा शर्मा की इस उपलब्धि से उनका परिवार, विद्यालय एवं जिला स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

  • Related Posts

    करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और प्रकृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम बनगांव में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव 2026 के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें
    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर बस्तर ओलंपिक के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नारायणपुर जिले में इस वर्ष लगभग 63 हजार युवाओं ने बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन कराया है,…

    और पढ़ें