प्रयास एजुकेशन सोसाइटी की छात्राओं ने मुख्यमंत्री को बांधे रक्षा सूत्र

शेयर करें

मुख्यमंत्री ने छात्राओं को उपहार भेंट कर दिया उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद

प्रयास संस्था के लिए खेल सामग्री और डिजिटल ब्लैकबोर्ड की व्यवस्था के लिए दी 10 लाख रुपए की मंजूरी

रायपुररक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में आज श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी टिकरापारा रायपुर की छात्राओं ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को राखी बांधी। छात्राओं ने तुलसी का पौधा भेंट कर मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों के इस स्नेह और सम्मान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और उन्हें उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

इस दौरान बच्चों की मांग पर मुख्यमंत्री बघेल ने प्रयास संस्था के लिए खेल सामग्री और डीजिटल ब्लैकबोर्ड के लिए 10 लाख रूपए की राशि की स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री से मिलने वालों बच्चों में यामिनी वर्मा, अंतरा मिश्रा, तनिषा श्रीवास, शिवानी तिवारी, स्पूर्ति भोयर, धानी महिलांग, आरती पाल, सिमरन नेताम, भूमिका साहू एवं किरन नेताम शामिल थी।

  • Related Posts

    चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
    • September 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में रायपुर जिले के चंपारण्य में लगभग 73.42 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित “श्री…

    और पढ़ें
    केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस
    • September 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्च…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *