अविस्मरणीय सौगातों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का शहर के किशोर बालक सौम्य ने पोट्रेट भेंटकर जताया आभार

शेयर करें

रायपुर। रायपुर शहर को हृदय स्थल कलेक्टेरेट परिसर के समीप पार्किंग एवं ट्रैफिक की समस्या से शहरवासियों को निजात दिलानें के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और फिर उसके बाद स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम शहीद स्मारक स्कूल की सौगात देने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब भाठागांव स्थित अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल को जनता को समर्पित करने पहुंचे थे, उस समय सौम्य कार्यक्रम स्थल पर उनका आभार जताने के लिए खुद से बनाए मुख्यमंत्री के पोट्रेट लेकर पहुंचा था।

कार्यक्रम के दौरान सौम्य उसे हाथों में उठाए हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेंट करने के लिए बेहद उत्साहित था, वह बार-बार पोट्रेट को अपने दोनों हाथों में थामें मंच की ओर देख रहा था, इसी बीच मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री की नजर पोट्रेट पर पड़ी। संवदेनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किशोर बालक सौम्य के मन की इच्छा को जानने के बाद मंच से उतरे और सीधे बेरिकेट के पास खड़े सौम्य के पास जा पहुंचे। सौम्य ने मुख्यमंत्री का पोट्रेट उन्हें भेंट किया और रायपुर शहर को जन सुविधा के लिए दी गई अविस्मरणीय सौगातों के लिए उनका आभार जताया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सौम्य द्वारा बनाई गई पेन्टिंग की सराहना की और बेहतर भविष्य के लिए उसे शुभकामनाएं दी।

  • Related Posts

    भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष पर राष्ट्रीय समागम में देशभर से जुटे हजारों जनजातीय प्रतिनिधि
    • May 25, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में रविवार को जनजातीय अस्मिता, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक चेतना का विराट संगम देखने को मिला, जब…

    और पढ़ें
    CG बोर्ड एवं CBSE बोर्ड के टॉप टेन विद्यार्थियों का पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मान साथ ही मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित
    • May 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // पुलिस लाइन दुर्ग में रविवार को दधीची सभागार में 10वीं एवं 12वीं कक्षा के CG बोर्ड तथा CBSE बोर्ड में टॉप टेन स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *