डॉ. हेडगेवार के जीवन पर आधारित नाट्य ‘संघ सृजन’ का मंचन 8 नवम्बर को कला मंदिर में

शेयर करें

भिलाई // छत्तीसगढ़ क्लाउड एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से 8 नवंबर शनिवार की शाम 5 बजे सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में नादब्रह्म संस्था द्वारा अद्भुत नाट्य प्रस्तुति ‘संघ सृजन’ का मंचन किया जाएगा। यह नाट्य अविष्कार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आद्य सरसंघचालक और युग प्रवर्तक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन पर आधारित है।

नादब्रह्म, जो नागपुर की प्रतिष्ठित नाट्यमंच संस्था है, अपने सजीव अभिनय, संगीत और प्रकाश संयोजन के माध्यम से डॉ. हेडगेवार के प्रेरणादायी जीवन और राष्ट्र निर्माण की भावना को मंच पर जीवंत करेगी।

कार्यक्रम की जानकारी छत्तीसगढ़ क्लाउड के सदस्य एवं संयोजक विजय आनंद, सह संयोजक नितीश चंद्राकर तथा संरक्षक एवं आरएसएस दुर्ग विभाग सहकार्यवाह दिलेश्वर उमरे ने पत्रवार्ता में दी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता सांसद विजय बघेल करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में जिला संघचालक गंगाधर जाधव, विधायक ललित चंद्राकर, रिकेश सेन, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन (भिलाई) और सुरेंद्र कौशिक (दुर्ग) शामिल होंगे।

यह सांस्कृतिक संध्या राष्ट्रभावना, संगठन शक्ति और प्रेरणा की एक अनोखी झलक प्रस्तुत करेगी। पत्रवार्ता में तुषार देवांगन व निकश कुमार साहू भी मौजूद थे।

  • Related Posts

    नगर पालिका अध्यक्ष जामुल द्वारा जल समस्या के समाधान हेतु त्वरित पहल
    • May 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के अगुआई में जामुल के नागरिकों को हो रही पानी की समस्या के वैकल्पिक समाधान हेतु दुर्ग कलेक्टर से विस्तृत चर्चा…

    और पढ़ें
    पद्मश्री फूलबासन से मिले विधायक देवेंद्र यादव, कहा विधायक और पूर्व विधायक की तरह सुरक्षा मिलना चाहिए
    • May 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // पद्म श्री फूलबासन बाई का गत दिनों अपहरण का प्रयास किया गया है। हालाकि अपराधी असफल रहे लेकिन इस पूरे मामले ने प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था की…

    और पढ़ें