नशे का कारोबार करने वाले नशीली दवाई अल्फा जोलम टेबलेट के साथ गिरफ्तार

शेयर करें

दुर्ग // सीनू इंजीनियरिंग वर्क्स के सामने मंगल बाजार छावनी के पास दो लड़के नशीली दवाई टेबलेट बिक्री कर रहे थे । इसी तहत मंगलवार को ऑपरेशन विश्वास के तहत नशे का कारोबार करने वाले के विरुद्ध जामुल पुलिस त्वरित कार्यवाही की ।

Advertisements
KWBD

घटना स्थल पर पुलिस को आते देख संदेहियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया । जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने अपना नाम बिसनाथ बाघ उम्र 23 साल निवासी बी.ई.सी. चैक के पास राजीव नगर जामुल का रहने वाला बताया। आरोपी बिसनाथ अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर नशीली दवाई टेबलेट बिक्री करना स्वीकार किया । आरोपी के कब्जे से नशीली दवाई अल्फा जोलम टेबलेट 2760 नग कीमती 10120 रूपये व नगदी रकम 2200 रूपये विधिवत जप्त किया ग या एवं इसके नाबालिग साथी से 45 नग अल्फा जोलम टेबलेट कीमती 165 रूपये व नगदी रकम 500 रूपये एवं 02 नग मोबाईल फोन को विधिवत जप्त किया गया

आरोपी को थाना जामुल के अप. क्र. 873/2025 धारा 21 (बी), 27(क) एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । विधि से संघर्षरत बालक के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक सौमित्री भोई, सउनि महफूज खान, प्र.आर. राकेश साहू, आरक्षक चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, रूपनारायण बाजपेयी, चंदन भास्कर, तोषण चन्द्राकर, दिनेश जायसवाल, अतुल सिंह एवं औषधी निरीक्षक चन्द्रकला ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

  • Related Posts

    दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात
    • August 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें’ ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई…

    और पढ़ें
    ‘मन की बात’ देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित निरंजन धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी का श्रवण…

    और पढ़ें