दुर्ग में राष्ट्रीय सुरक्षा मंच द्वारा अगस्त अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया

शेयर करें

भारत माता की वंदना से राष्ट्रभक्ति का भाव हृदय में प्रस्फुटित होता है: वर्मा

दुर्ग । स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या दुर्ग में राष्ट्रीय सुरक्षा मंच दुर्ग द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। दुर्ग के केलाबाड़ी चौक से नोजवानो ने हाथ मे तिरंगा झंडा को थामे हुए वंदेमातरम के जयघोष के साथ – साथ मशाल जुलूस को लेकर महाराजा चौक दुर्ग में पहुंचे।

राष्ट्रीय सुरक्षा मंच के इस आयोजन में भारत माता की आरती पूजन का कार्यक्रम भी किया गया इस अवसर में मुख्य वक्ता चन्द्रशेखर वर्मा प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद थे।

वर्मा ने अखंड भारत के संदर्भ में कहा भारत विभाजन विश्व की एक बड़ी दुखान्त त्रासदी थी यह आस्था तथा आश्वासन का सबसे बड़ा विश्वासघात था। भारत फिर से संगठित होगा भारत माता की वंदना से राष्ट्रभक्ति का भाव हृदय में प्रस्फुटित होता है। इस दौरान कमल राठौर प्रमोद वाघ महेश यादव विक्रांत मिश्रा अनुराग रायजादा अंकित गुप्ता सहित विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • Related Posts

    बंगाली नववर्ष मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • April 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बंगाली समाज के नववर्ष मिलन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज के सभी लोगों को…

    और पढ़ें
    डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
    • April 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में देशभर से आए कंटेंट क्रिएटर्स का स्वागत एवं अभिनंदन किया।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *