आबकारी मंत्री श्री देवांगन ने चार नवीन साफ्टवेयर लांच किया

शेयर करें

रायपुर // आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान चार नवीन साफ्टवेयर लांच किया इनमें आईओएस मनपसंद मोबाईल एप्लीकेशन, सैलरी केलकुलेशन, वेब एप्लीकेशन सेव सुविधा मोबाईल एप्लीकेशन, टोल फ्री एप्लीकेशन शामिल है। इस अवसर पर आबकारी सचिव श्रीमती आर. संगीता एव आबकारी विभाग के मैदानी अधिकारी उपस्थित थे। 

नवीन सॉफ्टवेयर में शामिल हैंः- 

 आईओएस मनपसंद मोबाईल एप्लीकेशन –  पूर्णतया तैयार कर लिया गया है। आई.ओ.एस. मनपसद मोबाईल एप्पलीकेशन को एप्पल स्टोर में होस्ट करने हेतु एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु एन. आई सी. की ओर प्रेषित कर दिया गया है।

सैलरी केलकुलेक्शन वेब एप्लीकेशन – पूर्व में मैनपॉवर एवं सिक्यूरिटी गार्ड एजेंसियों को सी एस एम सी एल में कार्यरत एवं कर्मचारियों के वेतन गणना हेतु एसओपी दिया जा रहा था। वर्तमान में AEBAS के अटेंडेंस के माध्यम से उपस्थिति के आधार सैलेरी केलकुलेशन  वेब में यह सुविधा स्वत हो रहा है जिसे मैनपॉवर/सिक्युरिटी एजेसियों द्वारा वेरिफाई कर बिल भुगतान किया जा रहा है। उक्त वेब एप्प का सिक्युरिटी ऑडिट पूर्ण कर लिया गया है, जिसे लाच किया गया। 

वेब एप्लीकेशन सेव सुविधा मोबाईल एप्लीकेशन – सी.एस.एमसीएल के मदिरा दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए (अवकाश हेतु आवेदन, वेतन का विवरण, दुकान से सबंधित शिकायत) यह एप्प विकसित किया गया है, सिक्युरिटी ऑडिट पूर्ण कर लिया गया है, मोबाईल एप्पलीकेशन को प्ले स्टोर में होस्ट करने हेतु एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु एनआईसी को प्रेषित किया गया है।

टोल फ्री एप्लीकेशन – शिकायतकर्ता को शिकायत करने पर मोबाईल नंबर पर शिकायत दर्ज का एसएमएस भेजने एवं शिकायत का निराकण होने पर शिकायतकर्ता को एसएम एस. के माध्यम से शिकायत के निराकरण की स्थिति से अवगत करानेे एवं मुख्यालय में अन्य प्रकार से प्राप्त शिकायतों को भी डिजिटलाईज किया गया है, पूर्णतया तैयार कर लिया गया है। उक्त वेब एप्प का सिक्युरिटी ऑक्सिट पूर्ण कर लिया गया है, जिसे लांच किया गया।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें