नीट यू जी ( MBBS, BDS )2025 काउंसलिंग में दिए गए एडिट ऑप्शन को उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा किया गया मान्य

शेयर करें

रायपुर // नीट यू जी की काउंसलिंग में एक अभ्यर्थी  द्वारा प्रथम चरण की काउंसलिंग में CGDME  द्वारा दिए गए श्रेणी, संवर्ग इत्यादि में एडिट ऑप्शन को चुनौती  देते हुए माननीय उच्च  न्यायालय बिलासपुर में  याचिका दायर की गई थी। जिसमें अभ्यर्थी द्वारा एडिट ऑप्शन के उपरांत कैटिगरी, संवर्ग इत्यादि को बदलने की सुविधा को अमान्य करते हुए एवम्  इसके आधार पर  12 अगस्त को जारी मेरिट लिस्ट को अमान्य  करने की याचना की गई थी।

 CGDME  द्वारा न्यायालय  में अपना पक्ष  रखे जाने एवम्  पूरी सुनवाई के उपरांत  माननीय उच्च न्यायालय द्वारा इस याचिका को खारिज कर दिया गया है । माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा CGDME द्वारा जारी मेरिट लिस्ट को  वैद्य मानते हुए उसके आधार पर किए गए आवंटन प्रक्रिया को मान्य किया गया है ।

वर्तमान में दिनांक 23 अगस्त 2025 को काउंसलिंग का प्रथम चरण सम्पन्न हो गया है। केंद्रीय एजेंसी,चिकित्सा  काउंसलिंग समिति  ( MCC)  द्वारा काउंसलिंग की द्वितीय चरण की तिथि आगे बढ़ाई गई है । अतः राज्य की काउंसलिंग के दूसरे राउंड  जो कि पूर्व में 27 अगस्त से प्रारम्भ  होने वाला था, को  भी MCC द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार आगे बढ़ाया गया है ,जिसकी सूचना  CGDME  के वेबसाइट पर दिनांक 26 अगस्त  को ही   MCC द्वारा जारी सूचना के साथ प्रकाशित कर दी  गई थी ।

MCC से  नई तिथि के दिशा  निर्देश प्राप्त होने पर द्वितीय चरण एवं आगामी चरणों की नई समय सारणी CGDME द्वारा तत्काल  जारी की जाएगी । नई समय सारणी हेतु   अभ्यर्थियों को CGDME के वेबसाइट को समय – समय पर अवलोकन करते रहने की सलाह दी जाती है।

CGDME द्वारा वर्तमान सत्र  की संपूर्ण काउंसलिंग प्रक्रिया राज्य शासन द्वारा 16  जुलाई 2025 को जारी अधिसूचना के  “छत्तीसगढ़ चिकित्सा, दंत चिकित्सा एवं भौतिक चिकित्सा (फिजियोथैरेपी) स्नातक प्रवेश नियम-2025 ” के अनुसार संपूर्ण  नियमों का पालन करते हुए ऑनलाइन माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता के साथ  सम्पन्न कराई जा रही है ।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें