पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर पति की हत्या कर घटना को दिया अंजाम

शेयर करें

दुर्ग // 24 अगस्त को पुलिस चैकी नगपुरा स्थित आंवला बाडी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर घटना स्थल आंवला बाडी पहुंच कर सूचना तस्दीक किया गया ल जहां पर एक अज्ञात पुरूष उम्र करीबन 40-45 वर्ष मृत अवस्था में पडा था। अज्ञात मृतक के पहचान हेतु कंट्रोलरूम के माध्यम से अन्य जिलों में रेडियो मैसेज कराया गया व साइबर प्रहरी के माध्यम से भी फोटो वायरल किया गया, उसी बीच एक महिला अंजनी ठाकुर नाम की आई जो अज्ञात मृतक को अपना पति धनेश ठाकुर होना बतायी। जिसके आधार पर चैकी नगपुरा थाना पुलगांव जिला दुर्ग में मर्ग क्रमांक 00/2025 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर पंचनामा कार्यवाही कर शव का पीएम कराया गया। शाॅर्ट पीएम में मृतक की मृत्यु किसी ठोस वस्तु से चोट लगने से मृत्यु होना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध सदर धारा 103 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एसीसीयू एवं थाने की संयुक्त टीम का गठन कर हत्या के आरोपियों की शीघ्र पतासाजी करने निर्देशित किया गया था। मुखबिर लगाकर आस – पास के क्षेत्रों में पूछ – ताछ कर पता तलाश किया जा रहा था, तभी सूत्रों से पता चला कि मृतक की पत्नी श्रीमती अंजनी ठाकुर का प्रेम संबंध हरपाल सिंह राजपुत उर्फ छोटू निवासी सरस्वती नगर वार्ड नं. 34 थाना सीटी कोतवाली दुर्ग के साथ है, जिसका अंजनी ठाकुर के घर आना जाना और काफी घनिष्ठता है, संदेही हरपाल सिंह राजपुत उर्फ छोटू से पूछताछ किया गया। जिसके द्वारा मृतक धनेश ठाकुर की पत्नी श्रीमती अंजनी ठाकुर से विगत 25 वर्षों से प्रेम संबंध होना स्वीकार किया।

अंजनी का पति धनेश ठाकुर शराब पीने का आदी था जो पिछले दो माह से काम पर नहीं जा रहा था। घर पर ही रहता था और शराब पीने के लिए अपनी पत्नी से पैसा मांगता था नहीं देने पर गाली गलौज करता था और हमेशा घर पर ही रहता था जिससे अंजनी और हरपाल सिंह को मिलने जुलने में दिक्कत हो रही थी। जिसके कारण अंजनी और हरपाल ने मिलकर धनेश ठाकुर को रास्ते से हटाने की योजना बनायी और योजनानुसार हरपाल ने 22 अगस्त को अंजनी ठाकुर के एक्टीवा में धनेश ठाकुर को बैठाकर शराब पिलाने के बहाने करीबन 11ः00 बजे नगपुरा आंवला बगीचा ले गया और वहां धनेश ठाकुर को शराब पिलाया शराब के नशे में धनेश के मदहोश होने पर हरपाल ने वहां पर पडे ठोस पत्थर को धनेश के सिर में पीछे तरफ पटकर चोट पहुंचा कर हत्या कर दिया। अंजनी को फोन कर बताया कि काम योजना अनुसार कर दिया हूं और मैं घर आ रहा हूं।

उक्त दोनों आरोपी के विरुद्ध घटना कारित करना सबूत पाए जाने से आरोपी हरपाल सिंह उर्फ छोटू एवं आरोपिया श्रीमती अंजनी ठाकुर को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

उक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पुलगांव निरीक्षक प्रकाशकांत, एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक प्रमोद रूसिया, चैकी प्रभारी मनोज यादव, उप निरीक्षक खेलन साहू, आरक्षक एसीसीयू टीम आरक्षक क्र. 1741 नरेन्द्र सहारे, आरक्षक क्र. 211 शौकत हयात खान, आर.क्र. 486 हिरामन साहू, आर. क्र. 201 सनत भारती, आर. 474 अश्वनी यदु का सराहनीय योगदान रहा।

    Advertisements
    Wishes
    Advertisements
    Diwali wish 3
    Advertisements
    Diwali wish
    Advertisements
    Diwali wish
  1. Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें